सामान्य परिवार से आने वाले लोग जब पहली बार फ्लाइट का सफर करते हैं, तो उनके अनुभव काफी दिलचस्प और मजेदार हो सकते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ।
कपिल शर्मा शो पर हुआ खुलासा
‘द एंटरटेनर्स’ टूर के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार, नोरा फतेही, मौनी रॉय, दिशा पाटनी और सोनम बावेजा ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे। इसी दौरान कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार से उनकी पहली फ्लाइट के अनुभव के बारे में पूछा।
अक्षय कुमार ने बताया मजेदार किस्सा
कपिल के सवाल पर अक्षय ने कहा,
“जब मैंने पहली बार फ्लाइट ली, तब बड़ा मजेदार इंसिडेंट हुआ। मुझे दिल्ली से मुंबई जाना था। पापा ने पहली बार फ्लाइट में भेजा और कहा- बेटा, ये फ्लाइट एयरबस है।”
अक्षय ने बताया कि उस वक्त वे सिर्फ 10-11 साल के थे। एयर होस्टेस ने उन्हें फ्लाइट तक लेकर जाना था।
उन्होंने आगे कहा,
“जब मुझे ‘एयरबस’ के बारे में बताया गया, तो मैंने इसे सचमुच बस समझ लिया। जब एयरपोर्ट पर फ्लाइट तक पहुंचाने वाली बस में बैठा, तो मेरे हाथ में एक बैग था। मैंने बैग दोनों पैरों के बीच दबा लिया और बस में मौजूद पोल को पकड़ लिया। एयर होस्टेस ने पूछा- क्या हुआ? मैंने कहा- कुछ नहीं। लेकिन दिल में सोच रहा था कि ये बस अब उड़ने वाली है।”
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में
अक्षय कुमार ने 1991 में ‘सौगंध’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और ‘तू खिलाड़ी मैं अनाड़ी’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’, ‘एयरलिफ्ट’, ‘वेलकम’, ‘रुस्तम’, और ‘गुड न्यूज’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं।
2025 में अक्षय कुमार की पहली फिल्म ‘स्काई फोर्स’ 24 जनवरी को रिलीज हुई है। इस साल उनकी आगामी फिल्मों में ‘हाउसफुल 5’, ‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘कन्नप्पा’ शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:
करण अर्जुन’ के सेट पर राकेश रोशन का सब्र टूटा, पत्नी को भी करना पड़ा बीच-बचाव
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check