अक्षय कुमार बॉलीवुड के असली दिलफेंक आशिक माने जाते हैं। कई एक्ट्रेसेस के साथ उनके अफेयर रहे और शादी के बाद भी उन्होंने इश्क करने से कभी परहेज नहीं किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय का आशिकाना स्वभाव बचपन से ही था? खुद अक्षय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में उनकी स्कूल टीचर पर दिल आ गया था। लेकिन जब ये बात उस टीचर को पता चली, तो उन्होंने क्लास में ही अक्षय को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।
अक्षय ने कहा, “मेरा मिजाज बचपन से ही रोमांटिक रहा है। स्कूल के दिनों में वहां की सबसे खूबसूरत टीचर को मेरा दिल लग गया था। जब वो क्लास में पढ़ाने आती थीं, तो मैं उनकी खूबसूरती को देखते ही रह जाता था।”
लेकिन अक्षय ने ये राज़ अपने एक दोस्त को बता दिया था। एक दिन दोस्त से झगड़ा हो गया और उसने बदले में उस टीचर को बोल दिया कि अक्षय उनसे ‘आई लव यू’ कहता है। जो टीचर बाहर से जितनी सुंदर थीं, अंदर से उतनी ही सख्त भी थीं। ये सुनते ही उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
टीचर ने क्लास में सबके सामने अक्षय को थप्पड़ जड़ दिया। अक्षय ने बताया, “टीचर ने क्लास में आकर मुझसे पूछा कि क्या मैंने अपने दोस्त को आई लव यू वाली बात कही थी। मैंने हां कह दिया। फिर उन्होंने मेरे गाल पर ऐसा थप्पड़ मारा कि आज भी उसकी आवाज कानों में गूंजती है।”
अक्षय कुमार की इस साल अब तक दो फिल्में ‘स्काई फोर्स’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ रिलीज हो चुकी हैं। आने वाले समय में वे ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें:
इंस्टाग्राम अकाउंट को हैकिंग से बचाना है? ये 4 सिक्योरिटी सेटिंग्स अभी करें एक्टिव
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check