बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हमेशा से किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों को जल्दी खत्म करने की वजह से, तो कभी अपनी भारी-भरकम फीस को लेकर। हाल ही में उनकी फिल्म हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च पर जब उनसे फीस के बारे में सवाल किया गया, तो अक्षय ने अपने खास अंदाज में जवाब दिया, जिसने सभी को हँसा-हँसाकर लोटपोट कर दिया।
‘मैं तुझे क्यों बताऊं?’
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान एक रिपोर्टर ने अक्षय से पूछा, “इस फिल्म के लिए आपको कितनी फीस मिली?” इस सवाल पर अक्षय ने हंसते हुए कहा,
“अगर मैंने पैसे लिए होंगे तो मैं तुझे क्यों बताऊं? तू हमारा भतीजा लगता है क्या? बताऊं? मैंने पैसे लिए और अच्छे-खासे लिए। फिल्म बनी और बजट भी सही था। मजा आया। आज खुशी का दिन है, ऐसे सवाल पूछने का?”
उनके इस जवाब पर वहां मौजूद पूरी स्टारकास्ट जोर-जोर से हंस पड़ी।
परेश रावल केस पर अक्षय का बयान
अक्षय फिलहाल अपनी फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर भी चर्चा में हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने इस फिल्म से बाहर हो गए अभिनेता परेश रावल को 25 करोड़ रुपये की राशि भरने का लीगल नोटिस भेजा है। हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च पर जब उनसे इस मामले पर सवाल किया गया, तो अक्षय ने कहा,
“परेश मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। यह मामला काफी गंभीर है और इसका फैसला कोर्ट में होगा।”
यह भी पढ़ें:
क्या डायबिटीज में खा सकते हैं चीकू? जानिए शुगर मरीजों के लिए यह फल कितना सुरक्षित है
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check