भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय गायिका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया बोलबम गाना बाबा नगरिया चल रिलीज हो गया है।
अक्षरा सिंह का गाना बाबा नगरिया चल हार्मोनिया रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।बाबा नगरिया चल गाने में अक्षरा सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से भगवान शिव के भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनके साथ इस गाने में रौशन सिंह ने भी अपनी आवाज दी है।
अक्षरा सिंह ने कहा, बाबा भोलेनाथ की कृपा से यह गाना बहुत ही भक्ति और श्रद्धा से भरा हुआ है। मुझे उम्मीद है कि यह गाना सभी श्रद्धालुओं को पसंद आएगा और उन्हें बाबा भोलेनाथ की यात्रा में ऊर्जा और उत्साह प्रदान करेगा।
बाबा नगरिया चल के गीतकार छोटू यादव और संगीतकार रौशन सिंह है। गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ खालिद नज़र आ रहे हैं। कोरियोग्रफर अशोक सम्राट हैं। निर्देशक आर्यन देव हैं।
यह भी पढ़े :-
जानिए क्राउडस्ट्राइक द्वारा ट्रिगर किए गए Microsoft आउटेज से यह देश क्यों अप्रभावित रहा?
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check