भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने ग्लैमर और देसी अदाओं के चलते सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इस बार कारण बना है उनका ट्रेडिशनल अवतार, जिसमें उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनकर ऐसा हुस्न बिखेरा कि फैंस तारीफ करते-करते थक नहीं रहे।
हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह लाल रंग की खूबसूरत साड़ी और झूमकों के साथ बेहद प्यारी दिख रही हैं। उनके इस लुक को देखकर लोग उनके सौंदर्य और स्टाइल के कायल हो गए। वहीं, कई यूज़र्स ने तो कमेंट बॉक्स में पवन सिंह को भी याद दिला दिया और लिखा –
“पवन भैया गलती कर दिए!”
“अब समझ में आया कि कोई अक्षरा को क्यों छोड़े?”
“ऐसी को छोड़कर कोई और को चुनना मतलब बड़ा नुकसान!”
गौरतलब है कि कभी अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में मानी जाती थी। दोनों के बीच अफेयर की खबरें भी मीडिया की सुर्खियों में रहीं, लेकिन समय के साथ दोनों अलग हो गए। अब जब अक्षरा ने अपने ट्रडिशनल लुक से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है, तो पुराने किस्से भी चर्चा में लौट आए हैं।
एक यूज़र ने लिखा –
“अक्षरा सिंह आज भी अपने दम पर चमक रही हैं, और कुछ लोग बस पछता रहे होंगे!”
वहीं, कई लोगों ने यह भी कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अब शायद ही कोई ऐसी अदाकारा है, जो अक्षरा जैसी खूबसूरती और ग्रेस को एक साथ ले आती हो।
अक्षरा सिंह ना केवल अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अपने दमदार अभिनय और गायन के लिए भी मशहूर हैं। वो समय-समय पर अपनी स्वतंत्र राय रखने और ट्रोल्स को जवाब देने के लिए भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था,
“मैं किसी की पहचान से नहीं, अपनी मेहनत से पहचानी जाती हूं।”
उनका यह आत्मविश्वास और अंदाज ही उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से अलग बनाता है। लाल साड़ी में उनका यह नया रूप न केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, बल्कि एक बार फिर यह साबित कर रहा है कि अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ यूं ही नहीं कहलातीं।
यह भी पढ़ें:
नसों में जमे ज़िद्दी कोलेस्ट्रॉल को छानकर बाहर निकालती है हल्दी, इम्यूनिटी भी करती है बूस्ट
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check