साउथ के सुपरस्टार अजीत कुमार हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी वे अपनी कार रेसिंग को लेकर चर्चा में रहते हैं, कभी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर तो कभी अपनी फिल्मों से फैंस का ध्यान खींचते हैं। बढ़ती उम्र के बावजूद अजीत उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं, जो अपनी फिटनेस बनाए रखते हैं और एक्शन फिल्मों में धमाकेदार अंदाज में नजर आते हैं। हालांकि, उनकी पिछली फिल्म ‘विदामुयार्ची’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी, लेकिन अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ से काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है और पहले ही करोड़ों की कमाई कर चुकी है!
नेटफ्लिक्स ने दी रिकॉर्ड कीमत में ओटीटी डील!
सुपरस्टार अजीत कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ अप्रैल 2025 में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है, क्योंकि अजीत की एक्शन फिल्में हमेशा धमाल मचाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये का है, और यह अजीत की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी।
लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के ओटीटी राइट्स 90 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। यह अजीत के 35 साल के करियर में पहली बार हुआ है कि उनकी किसी फिल्म के डिजिटल राइट्स इतनी भारी कीमत पर बिके हैं। रिलीज से पहले ही इतनी बड़ी डील होने से साफ है कि फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप बनी हुई है और यह बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ा धमाका कर सकती है।
तृषा संग अजीत की जोड़ी!
इस फिल्म का निर्देशन अधिक रविचंद्रन कर रहे हैं, और इसमें अजीत के अपोजिट तृषा कृष्णन नजर आएंगी। फैंस इस जोड़ी को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म में राहुल देव, अर्जुन दास, प्रभु, योगी बाबू और प्रसन्ना जैसे बेहतरीन कलाकार भी नजर आएंगे।
सलमान खान से होगी टक्कर!
इंटरनेशनल मार्केट में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है, लेकिन इसका असली मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की ‘सिकंदर’ से होगा। सलमान की फिल्म ईद 2025 पर रिलीज हो रही है, जबकि ‘गुड बैड अग्ली’ अप्रैल 2025 में आ रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अजीत बॉक्स ऑफिस पर सलमान को कड़ी टक्कर दे पाएंगे?
अब देखना यह होगा कि क्या ‘गुड बैड अग्ली’ अजीत कुमार के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी?
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check