अजय देवगन एक बार फिर अपने दमदार अंदाज़ में लौटे हैं, इस बार फिल्म ‘रेड 2’ के साथ। 8 अप्रैल को रिलीज़ हुए ट्रेलर ने फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज़ पैदा कर दिया है। अजय एक बार फिर ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के रोल में नज़र आ रहे हैं।
जहाँ पहली फिल्म में सौरभ शुक्ला एक यादगार निगेटिव रोल में थे, वहीं इस बार रितेश देशमुख विलेन बनकर अजय के सामने खड़े होंगे। उनका किरदार दादाभाई ट्रेलर में ही काफी इंप्रेसिव दिखा है।
इस बार नई हीरोइन – वाणी कपूर की एंट्री पर उठा सवाल
इस सीक्वल में वाणी कपूर ने इलियाना डिक्रूज की जगह ली है। ट्रेलर में वाणी और अजय के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने इलियाना की जगह वाणी को लिए जाने पर सवाल उठाए।
इस पर अजय देवगन ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान जवाब दिया —
“जैसे हॉलीवुड में शॉन कॉनरी अब जेम्स बॉन्ड नहीं रहे, वैसे ही किरदार निभाने वाले बदल सकते हैं। किरदार वही रहता है, लेकिन उसे निभाने वाले कलाकार अलग हो सकते हैं।”
7 साल बाद सीक्वल, फिर भी वही जोश!
‘रेड 2’ को डायरेक्ट किया है राज कुमार गुप्ता ने, और ये फिल्म भी एक सच्ची घटना पर आधारित है। पहली फिल्म साल 2018 में आई थी और लोगों ने उसे काफी सराहा था। अब 7 साल बाद इसके सीक्वल से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
इस बार अजय और रितेश के बीच होने वाला आमना-सामना देखने लायक होगा। दमदार डायलॉग्स, इन्टेंस सीन और पावरफुल परफॉर्मेंस फिल्म को थ्रिलिंग बना रहे हैं। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें:
कॉफी के ज्यादा सेवन से हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान! जानें पूरी सच्चाई
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check