Airtel की नई AI सुरक्षा सेवा: अब फर्जी वेबसाइट से नहीं होगी ठगी

आजकल ज़्यादातर काम मोबाइल और इंटरनेट से चुटकियों में हो जाते हैं—जैसे पैसे भेजना, शॉपिंग करना, चैटिंग या वीडियो कॉल। लेकिन जैसे-जैसे ये डिजिटल सुविधाएं बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे ऑनलाइन ठगी करने वाले भी नए-नए तरीके अपना रहे हैं। WhatsApp, Facebook, Telegram, SMS, ब्राउज़र या ईमेल—हर प्लेटफॉर्म पर नकली लिंक और फर्जी मैसेज से धोखा खाने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।

🔐 Airtel का नया डिजिटल सुरक्षा कवच
इन्हीं ऑनलाइन खतरों से अपने ग्राहकों को बचाने के लिए भारती एयरटेल ने एक नई और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित सुरक्षा सेवा लॉन्च की है। यह स्मार्ट तकनीक फर्जी वेबसाइटों और धोखाधड़ी वाले लिंक को तुरंत पहचान लेती है और उन्हें ब्लॉक कर देती है।

सबसे खास बात ये है कि ये सेवा सिर्फ WhatsApp या Instagram पर ही नहीं, बल्कि हर ऐप, वेबसाइट, SMS और ईमेल पर काम करती है। अगर आप गलती से किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करेंगे, तो असली वेबसाइट की जगह एक चेतावनी पेज खुलेगा जिसमें बताया जाएगा कि साइट ब्लॉक क्यों की गई है।

🌐 हरियाणा से शुरुआत, जल्द ही पूरे देश में
Airtel ने इस सुविधा की शुरुआत फिलहाल हरियाणा में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की है। लेकिन कंपनी का वादा है कि जल्दी ही इसे पूरे भारत में लागू किया जाएगा।

✅ यह सेवा बिल्कुल मुफ्त होगी।

✅ न कोई ऐप डाउनलोड करना होगा,

✅ न ही किसी तरह की सेटिंग बदलने की जरूरत होगी।
यह फीचर ऑटोमैटिक तरीके से सभी Airtel मोबाइल और ब्रॉडबैंड यूज़र्स को मिलने लगेगा।

📡 Airtel का वादा: नेटवर्क को बनाना है पूरी तरह सुरक्षित
Airtel का कहना है कि इस AI तकनीक के जरिए इंटरनेट ट्रैफिक को रीयल-टाइम में स्कैन किया जाता है और दुनियाभर की फेक वेबसाइट्स की लिस्ट से मैच कर फर्जी लिंक को तुरंत ब्लॉक किया जाता है।
Airtel के एमडी और सीईओ गोपाल विट्ठल ने कहा:

“हम तब तक रुकेंगे नहीं जब तक Airtel का नेटवर्क पूरी तरह सुरक्षित और स्कैम-फ्री नहीं बन जाता।”

इस कदम से लाखों यूजर्स को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाया जा सकेगा और उनका इंटरनेट अनुभव अधिक सुरक्षित होगा।

यह भी पढ़ें:

शाहरुख खान ने मेट गाला में किया डेब्यू, कहा – ‘यह मेरा स्पेस नहीं है’