राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, दिल्ली (NLU Delhi) ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) 2026 की संशोधित तिथि जारी कर दी है। अब यह प्रतिष्ठित परीक्षा 14 दिसंबर 2025 (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले परीक्षा की तिथि 7 दिसंबर निर्धारित की गई थी, जिसे अब एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया है। यह परीक्षा बीए एलएलबी (ऑनर्स), एलएलएम और पीएचडी कोर्स में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले हेतु आयोजित की जाएगी।
आवेदन की तिथि और प्रक्रिया
AILET 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 अगस्त 2025 से शुरू होगी और 10 नवंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन कैसे करें:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर ‘AILET 2026 Apply’ लिंक पर क्लिक करें।
मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
बीए एलएलबी (ऑनर्स) –
जनरल कैटेगरी: न्यूनतम 45% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण।
एससी/एसटी/दिव्यांग: न्यूनतम 40% अंक।
पात्रता परीक्षा में सम्मिलित हो रहे स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं।
एलएलएम (1 वर्षीय कोर्स) –
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी डिग्री अनिवार्य।
जनरल कैटेगरी: न्यूनतम 50% अंक।
एससी/एसटी: न्यूनतम 45% अंक।
एडमिट कार्ड और अन्य जानकारी
सभी सफल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जारी अधिसूचनाओं को चेक करते रहें।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check