फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के लाजवाब ट्रैक ‘इक्क कुड़ी’ के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ आगामी फिल्म ‘जिगरा’ में साथ नजर आने वाले हैं।
आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ ने आखिरी बार अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित फिल्म उड़ता पंजाब में एक साथ काम किया था। आलिया भट्ट ने अपनी आगामी फिल्म जिगरा के लिए दिलजीत दोसांझ के साथ फिर से काम करने की घोषणा करते हुए फिल्म जिगरा के सेट से एक झलक साझा की।तस्वीर में आलिया और दिलजीत कुर्सियों पर बैठे नजर आ रहे हैं, जिस पर एक मजेदार कैप्शन लिखा हुआ है।दिलजीत की कुर्सी पर लिखा है एक कुड़ी का गाना, जबकि आलिया की कुर्सी पर लिखा है, गाने की कुड़ी। पोस्ट शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, कुर्सियां सब कुछ कह रही हैं।
गौरतलब है कि फिल्म जिगरा का निर्देशन वसन बाला ने किया है। इस फिल्म को वायकॉम 18 स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शन और एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस ने मिलकर पेश किया है। इस फिल्म के निर्माता करण जौहर, अपूर्व मेहता, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट और सोमेन मिश्रा हैं। फिल्म जिगरा में आलिया भट्ट के साथ वेदांग रैना की भी अहम भूमिका है। फिल्म जिगरा, 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।
यह भी पढ़े :-
हल्दी का अधिक सेवन: फायदे के साथ-साथ नुकसान भी, हो सकती हैं ये दिक्कतें
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check