पेटीएम के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई के बाद इस क्षेत्र के अन्य कंपनियों को जबरदस्त फायदा हो रहा है। फोन पे (PhonePe), भीम एप (BHIM) और गूगल पे (Google Pay) को जबरदस्त फायदा होता दिख रहा है।
इससे पहले भारत में Paytm के दबदबे के चलते फिलहाल इन कंपनियों को आगे बढ़ने में चुनौती का सामना करना पड़ रहा था। 31 जनवरी को आए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिबंध की वजह से पेमेंट्स बैंक अब डिपॉजिट स्वीकार नहीं सकता है। इसलिए अब इन कंपनियों को दौड़ लगाने के लिए खुला मैदान मिल गया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक फोनपे को 3 फरवरी को 2.79 लाख एंड्रॉइड एप डाउनलोड मिले। यह 27 जनवरी को हुए 1.92 लाख डाउनलोड के मुकाबले 45 फीसदी की वृद्धि है। एक हफ्ते में कंपनी के एप के डाउनलोड 24 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ गए हैं। इसके अलावा भीम एप के डाउनलोड में लगभग 50 फीसदी की उछाल दर्ज की गई है। इस मामले में गूगल पे के एप डाउनलोड सिर्फ 4.9 फीसदी बढ़े हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check