श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री की दूसरी किस्त सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को दर्शकों के बीच आएगी।ताजा खबर यह है कि स्त्री 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर साझा कर इस खबर की जानकारी दी है।इस फिल्म निर्माताओं ने दर्शकों को बड़ा तोहफा दिया है।
स्त्री 2 की रिलीज को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है. दर्शकों को भरोसा है कि यह जबरदस्त होगी क्योंकि पहली फिल्म की कहानी ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था. जिसके बाद मैडॉक यूनिवर्स की भेडिय़ा और मुंज्या भी दर्शकों को काफी पसंद आई इसीलिए इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. साथ ही दर्शकों को इसके कंटेंट पर भी भरोसा है. इससे फिल्म को उम्मीद से बढ़कर ओपनिंग पाने में मदद मिलेगी.रिलीज से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को रात 9:30 बजे स्त्री 2 का पहला शो दर्शकों को दिखाया जाएगा।
पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। दिनेश विजन और ज्योति देशपांडे इसके निर्माता हैं।श्रद्धा 2 और राजकुमार की स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर खेल खेल में और वेदा से क्लैश होने जा रहा है. दोनों फिल्मों ने अपनी एडवांस बुकिंग में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है. अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ने अब तक केवल 2000 टिकट बेचे हैं, जबकि जॉन अब्राहम की फिल्म के लगभग 6000 टिकट बिके हैं. जिसे देखते हुए कहा जा सकता कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दबदबा जमाने में कामयाब होगी.
यह भी पढ़े :-
बॉक्स ऑफिस पर अंतिम सांसें गिन रही उलझ, एक हफ्ते में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check