अपनाएं ये घरेलू नुस्खे अगर खर्राटे लेने की आदत से हैं परेशान

सोते समय खर्राटे लेने की समस्या इतनी सामान्य हो गई है कि अब बहुत से लोगों ने इसे बीमारी समझना ही छोड़ दिया गया है। लेकिन, इसे हल्के में लेना ठीक नहीं है क्योंकि ये आगे चलकर कई बीमारियों का घर बन सकती है।चलिये जानते हैं खर्राटे क्यूँ आते हैं:

क्या होते हैं खर्राटे
सोते समय सांस के साथ तेज आवाज और वाइब्रेशन आना खर्राटे कहलाता है। कई बार खर्राटे हेल्थ से जुड़ी प्रॉब्लम्स की ओर इशारा करते हैं, जिसकी ओर लोग ध्यान नहीं देते हैं। खर्राटे हल्की आवाज में भी आते हैं लेकिन, अक्सर ये आवाजें इतनी तेज होती हैं कि साथ सोने वाले शख्स की नींद उड़ा देती हैं। सही समय पर खर्राटे का इलाज करवाना बहुत जरूरी होता है।

खर्राटो लेने की आदत से पाएं छुटकारा
खर्राटे लेना एक साधारण सी परेशानी है। लेकिन, जब यह बीमारी का रूप ले लेती है तो गंभीर समस्या बन जाती है। आमतौर पर लोग खर्राटे लेने की समस्या को हल्के में लेते हैं। ऐसा करने से बचें क्योंकि कई बार ये परेशानी किसी बड़ी बीमारी की वजह से भी हो सकती है। इसलिए, इसे गंभीरता से लेना चाहिए और इसका कारण जरूर पता करना चाहिए जिससे आगे चलकर कोई बड़ी समस्या ना पैदा हो। अगर ये समस्या अपने प्रारंभिक रूप में है तो इन घरेलू उपायों की मदद से इसे दूर किया जा सकता है। इससे पहले ये जानना भी जरूरी है कि खर्राटे क्या होते हैं और ये क्यों आते हैं?

क्यों आते हैं खर्राटे
खर्राटे आने की एक नहीं बल्कि बहुत सी वजह हो सकती हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि खर्राटे आने की वजह ज्यादा थकान है इसलिए वे इसे अनदेखा कर देते हैं।
सोते समय सांस में रुकावट खर्राटे आने की मुख्य वजह है। गले के पिछले हिस्से के संकरे हो जाने पर ऑक्सीजन संकरी जगह से होती हुई जाती है, जिससे आसपास के टिशू वाइब्रेट होते हैं। इसी से खर्राटे आते हैं।
इसके अलावा नाक की हड्डी टेढ़ी होना और उसमें मांस बढ़ा होना। इस कंडीशन में भी सांस लेने के लिए प्रेशर लगाना पड़ता है। इस वजह से सांस के साथ आवाज आती है।

वेट कम करना है जरूरी
अगर आपका वजन बढ़ने से खर्राटे की परेशानी हो रही है तो इसे आप लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव तकरने खत्‍म कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप हेल्‍दी फूड के साथ-साथ रेगुलर वर्कआउट करें। ऐसा करने से आपका वजन कम होगा और खर्राटे को रोकने में मदद भी मिल सकती है।

अदरक और शहद की चाय का करें सेवन
अदरक एक एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल एजेंट के रूप में काम करता है जो खर्राटे से राहत दिलाता है। अगर आप खर्राटे की समस्या से जूझ रहे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए दिन में दो बार अदरक और शहद की चाय का सेवन करें। इससे आपको फायदा मिल सकता है।

फलों का करें सेवन
अच्छी नींद के लिए शरीर में ‘मेलाटोनिन’ हार्मोन का बैलेंस होना बहुत जरूरी है। अच्‍छी नींद शरीर में मेलाटोनिन लेवल को बढ़ाती है। इसके अलावा बहुत से ऐसे फूड्स हैं जिनमें भरपूर मात्रा में मेलाटोनिन पाया जाता है। अनानास, केले और संतरे में यह भरपूर मात्रा में होता है। इनके सेवन से खर्राटे को रोका जा सकता है।

नोट- उपर दी गई जानकारियां सामान्य ज्ञान के लिए हैं। इसके लिए किसी डॉक्टर की सलाह नहीं ली गई है। इसलिए ज्यादा जानकारी के लिए आप चिकित्सक की सलाह जरूर लें।