शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को घटाने के लिए अपनाएं ये खाद्य पदार्थ

व्यस्त और सुस्त लाइफस्टाइल ने हमारे शरीर को मोटापे के दलदल में धकेल दिया है आजकल के समय में वजन कम करना एक बहुत बड़ी चुनौती है। आहार और खानपान को स्वस्थ रख कर आप सभी इस समय से छुटकारा पा सकते है। मार्केट में मिलने वाले फूड आइटम ने हमारे मोटापे की जिम्मेदारी ले रखी है। आज के समय में हमारी व्यस्त जीवनशैली के कारण खुद के लिए समय निकाल पाना बेहद ही मुश्किल हो गया है। वजन कम करने के लिए भोजन का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है।मोटापे की वजह से कई खतरनाक बीमारियां हमें घेर लेती है जैसे डायबिटीज और ब्लड प्रेशर। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते है जो आपको वजन कम करने में मदद करते है,

टोफू

वजन कम करने के लिए प्रोटीन का सेवन करना चहिए। इसके लिए आपको लो फैट tofu का इस्तेमाल करना चाहिए। इसको खाने से पेट भरा सा रहता है। टोफू भी एक बेहतर विकल्प है जोकि सोयामिल्क से बनता है।जैसा की आपको पता है की वजन कम करने के लिए लो फैट की ही चीजिन को शामिल करना चाहिए।  टोफू में भी प्रोटीन बहुत ज्यादा होता है जिसको आप वजन कम करने के लिए अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं।

पत्तेदार हरी सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां हमारे लिए महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। हरिब्पतीदार सब्जियां जैसे पालक, मैथी, केल, लेटस इन सभी में फाइबर, विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते है। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है।

रंग बिरंगा सलाद

वेट लॉस में सलाद का सेवन आपको फुल रखता है और साथ ही कैलोरी की मात्रा भी न के बराबर होती है ये आप पर है को आप हेल्थी चीजों का चुनाव कैसे करते है।  हम सभी को अपनी डायट में सलाद शामिल किया जाना चाहिए। आप अपना सब्जियों का सलाद खाएं या फिर फ्रूट्स का इससे आपको वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है।  सलाद खाने से फाइबर की अच्छी मात्रा हमारे शरीर में पहुंचती है जोकि पेट सही रखने में मदद करती है।

लो फैट दूध

कैल्शियम से भरपूर दूध भी हमारे आहार का मुख्य हिस्सा माना जाता  है  वेट कम करने के लिए लो फैट मिल्क को शामिल करने से न्यूट्रिशन के साथ साथ फैट भी कम हो जाता है।