शरीर की सूजन को कम करने के लिए अपनाए ये असरदार उपाय

आपने अक्सर देखा होगा की अक्सर हमारे शरीर में सूजन आ जाती गई लेकिन सूजन ज्यादातर पैरों में या फिर हाथों में होती है। सूजन आने की वजह से  हाथ और पैर ही सूजे हुए दिखते हैं. इस सूजन को दूर करने के लिए हम में से ज्यादातर लोग घरेलू नुस्खे  अपनाते हैं. हम सभी सूजन देखते ही अपने हाथ और पैरों पर तेल लगाना शुरू कर देते है। पैर या हाथ की मालिश करने से सूजन दूर हो ही जाए ये जरूरी नहीं है. बहुत से ऐसे ही घरेलू नुस्खे हैं जो हाथ-पैरों पर कुछ ही देर में असर दिखाना शुरू कर देते हैं. इज अलावा औषधीय गुणों से भरपूर चीजों के सेवन से दर्द से भी तेजी से सूजन कम हो जाती है. आइए जानते है घरेलू नुस्खों के बारे में,

फिज़िकल एक्टिविटी

दिनभर बैठकर लगातार काम में बिजी रहने की वजह से  पैरों में सूजन आ जाती है। यह शरीर का वज़न  बढ़ने का भी मुख्य कारण होता है। शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए हम सभी को फिज़िकल एक्टिविटी को में शामिल करें।

हल्दी है फायदेमंदएं

हल्दी जोकि एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। यह हमारे शरीर में सूजन की समस्या का कम करने में सहायक होती है। इसमें करक्यूनिम तत्व होता है जो वॉटर रिटेंशन की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।  सब्जियों को पकाने में भी हल्दी का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। हल्दी वाले दूध का सेवन मांसपेशियों को मज़बूती देता है।

विटामिन सी

विटामिन सी मदद से शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या से बचा जा सकता है, यह सूजन का मुख्य कारण बनता है।विटामिन सी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते है।

जायफल

हाथ-पैरों की सूजन दूर करने के लिए  जायफल फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन और खनिज होते है जो दर्द को कम कर देते हैं. इसके इस्तेमाल से लाभ मिलता है। दर्द वाली प्रभावित जगह पर आप चाहे तो  मालिश भी कर सकते है।

नमक का सेवन कम करें

शरीर में सूजन से बचने के लिए नमक के सेवन पर रोक लगाएं। नमक की वजह से शरीर में पानी को होल्ड कर देती है। यह वॉटर रिटेंशन की समस्या को बढ़ा देता है। प्रोसेस्ड फूड, सॉस, अचार व जैम को खाने से परहेज करना चाहिए। इनमें पाया जाने वाला नमक शरीर में सूजन का कारण बनता है।

यह भी पढ़े:बेसन के साथ इन दो चीजों को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाए, पाए इसके चौकाने वाले रिजल्ट्स