सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत और उनके एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी के बीच अभी भी मामला गर्म बना हुआ है। आदिल खान दुर्रानी और राखी सावंत का झगड़ा अभी भी सुर्खियां बटोरने में लगा हुआ है। वक्त के साथ इन दोनो के बीच की टकरार बढ़ती ही जा रही है। हालही में आदिल ने फिर से एक बार राखी पर नया आरोप लगाते हुए कहा की उन्होंने कहा कि वे पैसे चुराने के साथ साथ धोखेबाज और ढोंगी भी बताया। आदिल ने हाल ही एक इंटरव्यू में कहा कि राखी सावंत के पास और कोई काम नहीं है इसलिए वो मुझ पर हमेशा फालतू के आरोप लगाती रहती हैं। आदिल ने ये भी बताया कि राखी सावंत के खिलाफ कई कानूनी मामले दायर है। जिसकी वजह से वो ज्यादा परेशान हैं। आदिल ने राखी पर एक के बाद एक कई आरोप की बौछार की।
आदिल ने बिग बॉस फेम सोमी खान से शादी की है। शादी के बाद दोनो ही पति पत्नी अपनी तस्वीरें शेयर करते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद से राखी और आदिल के बीच टकरार बढ़ती जा रही है। राखी सावंत ने भी आदिल पर आरोप लगाया था कि सोमी खान से शादी करने के बाद भी आदिल उनके पीछे पड़े हुए है और राखी को वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं।
आदिल ने उन पर पलटवार किया और बोला की कैसे राखी उनकी शादी की खबरों को अपना नहीं पा रही हैं साथ ही ये भी कहा की वो इनकी खुशी को हजम नहीं कर पा रही हैं कि मैं जीवन में खुशहाली के साथ आगे कैसे बढ़ गया हूं। आदिल ने आगे भी आरोप राखी पर लगाए जिनमे उन्होंने धोखेबाज और ढोंगी जैसे इल्जाम राखी पर लगाने के बाद ये भी कहा की वो जानबूझकर खबरों में बना रहना चाहती है इसलिए वो बेबुनियाद और बेकार की बातें करती रहती हैं। आदिल और राखी के बीच विवाद दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है आदिल ने कहा कि मुझे उनके पास वापस जाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं अपनी पत्नी के साथ बहुत खुश हूं।
यह भी पढ़े:गर्मियों का साथी बेल ठंडक देने के साथ इम्युनिटी भी बढ़ाता है
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check