बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम फिल्म धुरंधर में काम करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ फेम निर्देशक आदित्य धर एक फिल्म बना रहे है, जिसका नाम ‘धुरंधर’ है।
बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए आदित्य धर ने रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल से बात की है। अब इस लिस्ट में आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम का नाम भी जुड़ गया है।
कहा जा रहा है कि इस फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म धुरंघर में रणवीर सिंह, पाकिस्तान में तैनात एक खुफिया ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं।
यह फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। आदित्य धर फिल्म ‘धुरंधर’ को जियो स्टूडियो के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ अगले साल यानी 2025 के सेकंड हाफ में रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़े :-
अलसी के फायदे के साथ-साथ कुछ नुकसान भी हैं, जाने किन लोगो को हो सकता हानी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check