साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा’ के प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर 1’ की टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा है। फिल्म की कास्ट में शामिल मशहूर मिमिक्री आर्टिस्ट और एक्टर कालभवन निजु का निधन हो गया है। उनकी उम्र सिर्फ 43 साल थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निजु की मौत शूटिंग के दौरान हार्ट अटैक से हुई।
यह हादसा तब हुआ जब वह फिल्म की शूटिंग के लिए बेंगलुरु में रुके हुए थे। उसी दौरान उन्हें सीने में तेज़ दर्द की शिकायत हुई और तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। मिमिक्री आर्टिस्ट कनन सागर ने उनके निधन की पुष्टि की। बता दें कि निजु ने ऑडिशन के जरिए फिल्म में एक अहम रोल हासिल किया था। हाल ही में वह फिल्म ‘मार्को’ में भी नजर आए थे।
पहले भी हो चुकी हैं दो दर्दनाक मौतें
‘कांतारा चैप्टर 1’ की टीम इससे पहले भी दो दर्दनाक हादसों से गुज़र चुकी है।
मई 2025 में, 33 वर्षीय कॉमेडियन और एक्टर राकेश पुजारी का कार्डियक अरेस्ट से निधन हुआ था। उस समय वे अपने दोस्त से मिलने गए थे।
इसके कुछ ही दिन बाद, 32 वर्षीय जूनियर आर्टिस्ट एम. एफ. कपिल का भी निधन हो गया।
इन तीनों घटनाओं में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि तीनों कलाकार बेहद कम उम्र के थे, जिससे पूरी यूनिट शोक में डूबी हुई है।
प्राकृतिक आपदा भी बनी परेशानी
मौतों के अलावा फिल्म की यूनिट को प्राकृतिक आपदा का भी सामना करना पड़ा। हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण फिल्म का कीमती सेट तबाह हो गया था। इससे मेकर्स को भारी नुकसान हुआ।
कांतारा की सफलता और प्रीक्वल का इंतजार
बात करें ‘कांतारा’ की तो यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी और इसने 360.33 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का भरपूर प्यार मिला था। अब इसका प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होने जा रहा है। इस फिल्म में भी लीड रोल में ऋषभ शेट्टी नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें:
‘राइजिंग लॉयन’: ईरान के भीतर इज़राइली स्ट्राइक का मास्टरप्लान
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check