धर्मांतरण के आरोपों से घिरे जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। उतरौला के मधपुर स्थित कोठी पर दूसरे दिन भी बुलडोजर चला। बुधवार को शुरू हुई कार्रवाई के बावजूद सरकारी जमीन पर बनी यह कोठी पूरी तरह से ध्वस्त नहीं हो सकी थी।
बचे हुए हिस्सों को हटाने के लिए आज भी कार्रवाई जारी है। कोठी के भीतर से बड़ी मात्रा में दवाइयाँ बरामद हुई हैं, जिनकी जांच अब संबंधित एजेंसियां करेंगी। इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने भी गांव पहुंचकर झागुर की संपत्तियों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
उधर, धर्मांतरण के मामले में एटीएस के विशेष न्यायालय ने जलालुद्दीन और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन की सात दिन की पुलिस रिमांड मंज़ूर कर दी है। यह रिमांड 10 जुलाई की सुबह 10 बजे से शुरू होकर 16 जुलाई की शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check