अभिषेक शर्मा आज भले ही क्रिकेट पर पूरा ध्यान दे रहे हों और युवराज सिंह को अपना गुरु मानते हों, लेकिन कुछ साल पहले उनकी जिंदगी काफी अलग थी। तब उनकी इमेज एक पार्टी बॉय की थी। रात-रात भर पार्टी करना, डेटिंग करना, ये उनकी आदतें हुआ करती थीं। अब इस बदलाव का खुलासा युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू में किया है।
योगराज सिंह के मुताबिक, अभिषेक के पिता राजकुमार शर्मा एक कोच थे, लेकिन उनका बेटा खुद को सही रास्ते पर नहीं ला पा रहा था। तब युवराज सिंह ने उसे अपनी कस्टडी में लिया और उसकी जिंदगी को संजीवनी दी।
युवराज ने अभिषेक को सिखाई सही राह
योगराज सिंह ने बताया कि युवराज ने कैसे अभिषेक की नाइट पार्टी की आदतों पर लगाम लगाई। वह सख्ती से अभिषेक के साथ पेश आए। कभी डांट-फटकार से, तो कभी प्यार से समझाकर, युवराज ने अभिषेक को सही दिशा दिखाई। रात के 9 बजे के बाद वह अभिषेक की खबर लेने लगते थे। यही वह वक्त था, जब अभिषेक ने अपनी जिंदगी में बदलाव महसूस किया। और आज उसका परिणाम सबके सामने है।
युवराज और अभिषेक के बीच स्पेशल बॉन्ड
कोरोना महामारी के दौरान, युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल दोनों को अपने घर पर रखा था, ताकि उनका ट्रेनिंग शेड्यूल प्रभावित न हो। इस वक्त से उनके बीच एक गहरा और स्पेशल बॉन्ड बन गया। अब, अभिषेक की हर पारी पर युवराज की नजर रहती है और वह उन्हें सराहना भी देते हैं।
अभिषेक शर्मा का IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन
अभी अभिषेक शर्मा IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का हिस्सा हैं। इस सीजन में उन्होंने 7 मैचों की 7 पारियों में 188.61 की स्ट्राइक रेट से 232 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। वह SRH के लिए ट्रेविस हेड के बाद अब तक के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं।
यह भी पढ़ें:
बादाम खाने का सही तरीका क्या है? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती