बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को 17 साल हो गए हैं। इन्हें बॉलीवुड का मोस्ट अडोरेबल कपल कहा जाता है। कुछ दिनों से खबरें हैं कि इनके बीच कुछ अनबन चल रही है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
वैसे अभिषेक बच्चन शादी से पहले किसी और एक्ट्रेस से प्यार करते थे। उनके अफेयर के चर्चे भी थे। दोनों ने साथ काम भी किया था। मगर किसी कारण से उनकी शादी न हो सकी। बात इतनी बढ़ गई थी कि उन्होंने अपनी शादी तक में उन्हें नहीं बुलाया था जबकि वो ऐश्वर्या की भी दोस्त थीं।
ये कोई और नहीं एक्ट्रेस रानी मुखर्जी हैं। वो अभिषेक के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वो दोनों एक-दूसरे को प्यार करते थे। यहां तक दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन जया बच्चन को ये रिश्ता पसंद नहीं आया। इसलिए दोनों एक न हो सके।
बाद में ऐश्वर्या के साथ अभिषेक की शादी हो गई, हैरानी तो लोगों को तब हुई जब रानी मुखर्जी को इस शादी में नहीं बुलाया गया। फिलहाल रानी मुखर्जी फेमस डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की पत्नी हैं। इनकी एक बेटी भी है। रानी मुखर्जी की कुल संपत्ति करीब 206 करोड़ रुपये है।
वहीं उनके पति आदित्य चोपड़ा की संपत्ति भी इसमें मिला दें तो ये आंकड़ा 7400 करोड़ रुपये पहुंच जाता है। रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की गिनती बॉलीवुड के सबसे अमीर कपल्स में होती है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check