बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म में वे अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और संजय दत्त जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने 8 दिनों में 133.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि इसका बजट लगभग 255 करोड़ रुपये है। यानी फिल्म को हिट होने के लिए अभी और कमाई करनी होगी।
इस बीच, चलिए आपको अभिषेक बच्चन की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं जिसने 12 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। ये वही फिल्म है जिसने भारत को पहली 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म दी थी — और ना ये शाहरुख खान की थी, ना सलमान खान की।
जब अभिषेक बच्चन बने रिकॉर्ड ब्रेकर
हम बात कर रहे हैं साल 2013 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धूम 3’ की। इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया था और इसे YRF (यशराज फिल्म्स) ने प्रोड्यूस किया था।
इस एक्शन थ्रिलर में अभिषेक बच्चन के साथ उदय चोपड़ा, कटरीना कैफ और आमिर खान मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म में अभिषेक और उदय पुलिस के किरदार में थे, जबकि आमिर खान ने जुड़वां चोरों का दमदार रोल निभाया था।
भारत की पहली 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म
‘धूम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।
भारत में इसने 284.27 करोड़ रुपये की कमाई की।
वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 558 करोड़ रुपये रहा।
इस तरह ये फिल्म बनी भारत की पहली 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म। उस समय तक किसी भी फिल्म ने इतना बड़ा आंकड़ा पार नहीं किया था।
25 साल का शानदार करियर
अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में जे. पी. दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से की थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अब खबरें हैं कि वे जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में एक निगेटिव रोल में नजर आ सकते हैं, जो 2026 में रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें:
अब DU कैंपस में सुरक्षा होगी टॉप क्लास! सभी कॉलेजों में सेफ्टी ऑडिट शुरू
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check