Loksabha chunav की लहर पूरे देश में अपना रंग बिखेरे हुए है। राजधानी दिल्ली में भी अब मतदान की तारीख बस नजदीक आ चुकी है, इसलिए नेताओं के भी आते दिन कुछ न कुछ नए बयान सामने आ रहे है। दिल्ली की आप पार्टी की मंत्री आतिशी ने दावा किया कि बीजेपी दिल्ली में लोकसभा चुनाव होने से पहले नई साजिश को रच रही है।
आप पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है की भाजपा ने केजरीवाल को फंसाने के लिए स्वाति मालीवाल का इस्तेमाल किया साथ ही दिल्ली के पानी को भी रोका जा रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली वालों को परेशान और सरकार को बदनाम करने को साजिश कर रही है भाजपा इसलिए हरियाणा दिल्ली का पानी रोकने में लगा हुआ है।
दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा 25 मई को होने वाली वोटिंग से पहले बीजेपी ने AAP को निशाना बनाने और दिल्ली की जनता को परेशान करने की नई साजिश रचने में लगा है। इसी साजिश से BJP अपनी हरियाणा सरकार के माध्यम से यमुना का पानी रोक रही है। जिससे यहां के लोगों को परेशान कर सके।
आतिशी ने बीजेपी पर आरोप लगाया है की हरियाणा सरकार की मदद से दिल्ली के पानी को रोक जा रहा है। दिल्ली में यमुना की वाटर सप्लाई को रोक दी है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में पानी की कमी को लेकर शिकायतें आ रही हैं। इनमें से कुछ ऐसी भी जगह है जहां पानी की समस्या कभी नहीं रही। वजीराबाद में 675 फुट पानी होता है। जब कम होता है, तो 672 फुट तक चला जाता है। मगर 11 मई से 21 मई तक हरियाणा दिल्ली का पानी रोक रहा है। 11 मई को 671 फुट था। ये तीन दिन तक बना रहा। 21 मई को पानी घटकर 671 फुट के नीचे आ गया।
25 मई की वोटिंग को लेकर अब बीजेपी नया षडयंत्र को अंजाम दे रही है। दिल्ली के लोगों को सतर्क करना चाहते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में 25 मई तक लगाकार नई साजिश की जाएगी।हो सकता है की सभी वोटर्स को भी बरगलाया जाएगा। अब बीजेपी की साजिश पूरी नहीं हो सकती है क्योंकि दिल्ली वालों को कोई भी बेवकूफ नहीं बना सकता है।
यह भी पढ़े:व्हाट्सएप स्कैम: दिल्ली के एक शख्स को वॉट्सएप ग्रुप में एड होने की वजह से लगा चुना
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check