आमिर खान लंबे समय बाद फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ के ज़रिए सिनेमाघरों में वापसी करने जा रहे हैं। लेकिन जबसे फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान हुआ है, तभी से अफवाहों का बाज़ार भी गर्म है—कोई कह रहा है कि ये फिल्म यूट्यूब पर रिलीज़ होगी, तो किसी का दावा है कि इसे OTT पर लाया जाएगा। लेकिन अब खुद आमिर खान ने इन सब खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया है।
🎥 आमिर ने कहा – फिल्म सिर्फ थिएटर्स में आएगी
यूट्यूबर राज शमानी के साथ बातचीत के दौरान जब आमिर से पूछा गया कि ‘सितारे ज़मीन पर’ कहां रिलीज़ हो रही है? तो आमिर ने बिल्कुल साफ शब्दों में कहा:
“फिल्म सिर्फ थिएटर में रिलीज़ होगी और कहीं नहीं। यूट्यूब या OTT पर रिलीज़ होने की बात महज अफवाह है।”
💼 OTT के कई ऑफर ठुकराए
आमिर खान ने बताया कि उन्हें कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से मोटी डील्स और ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने सबको मना कर दिया। उन्होंने कहा:
“मैं बस एक चीज़ के बारे में सोच रहा हूं—थिएटर। मुझे लगता है कि थिएट्रिकल बिज़नेस लगातार गिरता जा रहा है, और इसके लिए मैं खुद को जिम्मेदार मानता हूं।”
📉 OTT ने थिएटर का खेल बिगाड़ा?
आमिर खान ने कहा कि पहले फिल्मों को OTT पर आने में 6 महीने लगते थे, लेकिन अब 3-4 हफ्तों में ही फिल्में ऑनलाइन आ जाती हैं। इससे थिएटर बिज़नेस को जबरदस्त नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी जोड़ा:
“ओटीटी से मुझे कोई दिक्कत नहीं है, मैं खुद भी ओटीटी पर कंटेंट देखता हूं। लेकिन ये नया सिस्टम मुझे बिल्कुल समझ नहीं आता।”
🤷♂️ “मैं शायद बेवकूफ हूं, लेकिन मेरा विश्वास थिएटर में है”
इस बातचीत में आमिर खान ने अपनी थिएटर को लेकर दीवानगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा:
“लोग कह रहे हैं कि अगले 10 साल में थिएटर खत्म हो जाएगा। पर मैं सिनेमा का बंदा हूं। शायद मैं बेवकूफ हूं, लेकिन मेरा भरोसा थिएटर में है। मैं वही करूंगा जो मेरे दिल को सही लगता है।”
यह भी पढ़ें:
यूरिक एसिड की समस्या से राहत दिलाए यह घरेलू जूस, जानिए बनाने का तरीका
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check