फूड पॉइजनिंग की शिकायत की वजह से एक महिला ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। केरल के त्रिशूर में अस्पताल में भर्ती एक महिला ने मंगलवार की सुबह अंतिम सांस ली। मृतक नुसैबा जो पेरिंजनम कुट्टीलक्कडवु कि रहने वाली है। अस्पताल की रिपोर्ट से पता चला है कि, शनिवार को रात में महिला ने जैन होटल से खाने के लिए कुछीमांढ़ी खरीदा। महिला खाने के बाद फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गई। नुसैबा के परिवार के अलावा 187 और लोग फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी से पता चला है की इन लोगों ने भी उसी होटल से कुछीमांढ़ी खाई थी, जिसके बाद उन्हें उल्टी और डायरिया की शिकायत हुई। कुछ तो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
नुसैबा के परिवार ने रात में कुछीमांढ़ी खाने के बाद से स्वास्थ्य बिगड़ने जैसे हालात लग रहे थे लेकिन बताया जा रहा है की उस समय तक नुसैबा बिलकुल ठीक थी। बाद में उसको बुखार आता इसकी वजह से वह पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए गई। इसके बाद हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे दूसरे इरिंजलाकुडा सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया, स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। यहां से उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। सोमवार की सुबह तीन बजे उसकी मौत हो गई।
होटल का निरीक्षण खाद्य और स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा किया गया। होटल को बंद करने का आदेश दिए गए है। मेयोनीज में कच्चे अंडे के इस्तेमाल को फूड पॉइजनिंग का कारण बताया गया है। अधिकारियों के मुताबिक नुसैबा की मौत को फूड पॉइजनिंग के रूप में पुष्टि नहीं की गई है।
यह भी पढ़े:Army Agniveer Result 2024 की परीक्षा का परिणाम घोषित
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check