एक आदमी की बीवी गुजर गई
आदमी रोते हुए बोला- मुझे छोड़कर क्यों चली गई
उसे रोता देख पास खड़ी लड़की ने अपनी सहेली से कहा-
कितना प्यार करता है अपनी बीवी से
काश मेरे पास इसका पता होता, तो मैं इससे शादी कर लेती
आदमी ने लड़की की बात सुन ली और रोते हुए ऊंची आवाज में बोला-
लखनऊ गोमती नगर सेक्टर 4, मकान नंबर 12…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
लड़का- आई लव यू
लड़की- आई लव यू टू
लड़का- कितना प्यार करती हो तुम मुझसे?
लड़की- जितना तुम करते हो
लड़का- धत्त तेरी की, इसका मतलब तू भी टाइमपास ही कर रही है…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
लड़की बस में चढ़ी तो सब सीटें भरी हुई थी
लड़की ने एक सीट पर बैठे लड़के से कहा- प्लीज आप मुझे सीट दे दीजिए
लड़के ने तुनककर पूछा- क्यों दे दूं?
लड़की ने कहा- अरे लड़की खड़ी है, सीट भी नहीं दे सकते क्या?
लड़का बोला- आप मुझसे शादी कर लो
लड़की गुस्से में बोली- किस खुशी में कर लूं
लड़का तुरंत बोला- लड़का कुंवारा घूम रहा है, शादी भी नहीं कर सकती क्या?😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
राजू- तुम अक्सर इतने सुकून से कैसे रहते हो?
सुरेश- मैं बेवकूफ लोगों से बहस नहीं करता,
मैं बस उन्हें कह देता हूं कि- हां तुम ठीक कह रहे हो
राजू- लेकिन ये तो एकदम बेतुकी बात है,
हमें अपनी बात मनवाकर रहना चाहिए
सुरेश- हां तुम ठीक कह रहे हो….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी, बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पप्पू- पिछले महीने मेरा एक्सीडेंट हुआ और तु मिलने तक नहीं आया
गप्पू- मैं भूल गया था, अब अगली बार होगा तब पक्का आऊंगा….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
टीचर- सभी बच्चे अपना-अपना नाम और पंसद बताओ?
पहला लड़का- हमारा नाम छोटू है और हमें इमरती पंसद है
दूसरा लड़का- हमारा नाम गोलू है और हमको भी इमरती पंसद है
तीसरा लड़का- हमारा नाम गप्पू है, हमें भी इमरती पंसद है
टीचर- अरे वाह, सबकी पंसद एक है
टीचर- लड़की तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की- हमारा नाम इमरती है
टीचर बेहोश…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check