एक आदमी शराब पीकर गाड़ी चला रहा था।
अचानक कार सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई।
पुलिस वाला बोला, बाहर निकलो।
आदमी बोला, माफ कर दो साहब।
पुलिस ने कहा, दारू पीकर गाड़ी चलाते हो, मुंह खोलो।
आदमी बोला, अरे साहब पहले ही बहुत पी रखी है, और कितना पिलाओगे।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
चिंटू समोसा तोड़कर सिर्फ अंदर का मसाला खा रहा था।
मिंटू ने पूछा, पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा।
चिंटू बोला, मैं बीमार हूं।
डॉक्टर ने बाहर की चीज खाने से मना किया है।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
राहुल बहुत परेशान दिख रहा था।
किसी ने पूछा, इतनी टेंशन क्यों है।
राहुल बोला, यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए दो लाख उधार दिए थे।
अब उसे पहचान ही नहीं पा रहा हूं।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पत्नी बोली, शादी से पहले तुम मुझे होटल, सिनेमा और न जाने कहां-कहां घुमाते थे।
अब शादी के बाद घर के बाहर भी नहीं ले जाते।
पति बोला, कभी चुनाव जीतने के बाद प्रचार देखा है।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
बैंक लूटने के बाद डाकू ने क्लर्क से पूछा, तुमने मुझे देखा।
क्लर्क बोला, हां।
डाकू ने उसे गोली मार दी।
फिर दूसरे आदमी से पूछा, तुमने कुछ देखा।
वह बोला, नहीं।
फिर बोला, लेकिन मेरी पत्नी ने देखा है और वो पुलिस को भी बताने वाली है।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
सरकार ने आदेश जारी किया कि दोपहिया चलाते समय पुरुष हो या महिला, हेलमेट पहनना जरूरी है।
यह खबर सुनते ही पत्नी ने अलमारी खोली और बोली, हे भगवान, अब तो इतने सारे मैचिंग हेलमेट खरीदने पड़ेंगे।
पति ने चुपचाप स्कूटर बेच दिया।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पत्नी ने कहा, तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरी लिखते हो, ये रेशम सी जुल्फें और ये प्यार भरे अल्फाज किसके लिए हैं।
पति बोला, पगली, तेरे लिए ही तो लिखता हूं।
पत्नी बोली, फिर वही रेशमी जुल्फ अगर दाल में आ जाए तो इतना चिल्लाते क्यों हो।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पत्नी बोली, सुनो, मेरे मुंह में मच्छर चला गया, अब क्या करूं।
पति बोला, ऑल आउट पी लो, छह सेकेंड में असर शुरू।
पत्नी बोली, चलो आज कहीं घूमने चलते हैं, और ड्राइविंग मैं करूंगी।
पति बोला, वाह।
मतलब जाएंगे कार में और वापस आएंगे अगले दिन के अखबार में।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check