मजेदार जोक्स: शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने

शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा…
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए।
सदमे में पति😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************
बॉयफ्रेंड- तुम मुंह पर दुपट्टा क्यों नहीं बांधती हो?

गर्लफ्रेंड- फिर तुम्हें कैसे पता चलेगा कि मैं मुंह फुलाकर बैठी हूं।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है?

दरअसल, मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे…
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता हम अगर किसी के मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

छात्र- मैडम, मे आई गो टू टॉयलेट?

टीचर- हिन्दी का पीरियड है, हिन्दी में पूछो।
छात्र- क्या मैं शौचालय चला जाऊं?
अब मैथ के पीरियड में छात्र- 1,2,3,4 सूसू आई बार-बार।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

एक बार चींटी ऑटो में बैठकर कहीं जा रही थी।

थोड़ी देर बाद उसने अपना एक पैर ऑटो से बाहर निकाल लिया।
ऑटो वाला बोला- मैडम, पैर अंदर कर लो. चिंटी ने जवाब दिया- तुम चुप करो, मुझे हाथी को लात मारनी है उसने कल मुझे आंख मारी थी…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

मजेदार जोक्स: पप्पू ऑपरेशन के लिए एक डॉक्टर के पास गया