भारत की सीनियर क्रिकेट टीम जहां 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ में उतरने जा रही है, वहीं भारत की अंडर-19 टीम भी इंग्लैंड के दौरे पर रवाना होगी। यह दौरा 24 जून से 23 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसमें एक वॉर्म-अप मैच, पांच यूथ वनडे और दो मल्टी-डे मैच खेले जाएंगे।
दो खिलाड़ी चोट के कारण बाहर
बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की जूनियर चयन समिति ने इस दौरे के लिए टीम में दो अहम बदलावों की घोषणा की है।
आदित्य राणा को पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर
खिलन पटेल को दाहिने पैर में स्ट्रेस रिएक्शन की समस्या हुई है।
दोनों खिलाड़ी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हाई-परफॉर्मेंस कैंप के दौरान चोटिल हुए।
रिप्लेसमेंट की घोषणा
इनकी जगह डी. दीपेश और नमन पुष्पक को टीम में शामिल किया गया है। ये दोनों खिलाड़ी पहले स्टैंडबाय लिस्ट में थे और अब मुख्य टीम का हिस्सा होंगे।
कप्तानी आयुष म्हात्रे के हाथों में
इस दौरे पर टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे को दी गई है, जो हाल ही में आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।
इसके अलावा, महज 14 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए 35 गेंदों में शतक लगाकर क्रिकेट जगत में हलचल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी भी इस टीम का हिस्सा हैं।
अपडेटेड भारत अंडर-19 टीम (U19 India Squad 2025):
आयुष म्हात्रे (कप्तान)
वैभव सूर्यवंशी
विहान मल्होत्रा
मौल्याराजसिंह चावड़ा
राहुल कुमार
अभिज्ञान कुंडू (उपकप्तान व विकेटकीपर)
हरवंश सिंह (विकेटकीपर)
आर.एस. अंबरीश
कनिष्क चौहान
हेनिल पटेल
युधाजीत गुहा
प्रणव राघवेंद्र
मोहम्मद एनान
अनमोलजीत सिंह
डी. दीपेश
नमन पुष्पक
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check