खट्टी डकार आना कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन यह जरूर संकेत देती है कि आपके पेट में गैस और अपच की समस्या हो रही है। यह परेशानी तेज़ी से खाना खाने, बहुत ज़्यादा खाने, या फिर तनाव, धूम्रपान, शराब, कोल्ड ड्रिंक्स जैसी आदतों के कारण हो सकती है।
डकार के साथ अक्सर पेट में जलन, भारीपन, उल्टी जैसा मन, गले में जलन और पेट फूलना जैसी तकलीफ़ें भी जुड़ जाती हैं। ऐसे में समय रहते इसका इलाज जरूरी है।
अच्छी बात ये है कि खट्टी डकार की समस्या को आप कुछ आसान घरेलू नुस्खों से ही दूर कर सकते हैं।
🍋 1. नींबू पानी से मिलेगी तुरंत राहत
अगर आपको सुबह उठते ही खट्टी डकारें आने लगती हैं, तो एक गिलास गुनगुने नींबू पानी में थोड़ा सा काला नमक मिलाकर पी लें। ये उपाय पेट की एसिडिटी को कम करता है और आपको तुरंत राहत मिलती है।
🌿 2. सौंफ और मिश्री – रात के लिए कारगर उपाय
अगर रात को सोते समय खट्टी डकारें परेशान करती हैं, तो नींबू पानी या दही से परहेज करें। इसके बजाय, सौंफ और मिश्री का सेवन करें।
सौंफ: पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है और गैस नहीं बनने देती।
मिश्री: पेट को ठंडक पहुंचाती है और एसिड को कम करती है।
🧂 3. काला नमक और जीरा – पाचन के लिए अमृत
खाने के बाद अक्सर खट्टी डकार आती है? तो ये नुस्खा ज़रूर आज़माएं:
100 ग्राम जीरा भूनकर पाउडर बना लें
रोज खाने के बाद आधा चम्मच जीरे का पाउडर + आधा चम्मच काला नमक
एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें
यह मिश्रण पेट की गैस और डकार की समस्या से आराम दिलाता है।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check