भारतीय रसोई में घी का महत्व हम सभी जानते हैं। पूजा-पाठ से लेकर हर लजीज व्यंजन में इसकी उपस्थिति अनिवार्य है। आयुर्वेद में भी घी को “अमृत तुल्य” माना गया है। रोजाना सिर्फ एक चम्मच देसी घी कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।
ठंड के मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे सर्दी-जुकाम, खांसी और जोड़ों का दर्द आम हो जाते हैं। लेकिन अगर आप घी में सिर्फ एक मसाला मिला लें, तो इसका असर और भी ज़बरदस्त हो सकता है।
🌶️ काली मिर्च: स्वाद ही नहीं, सेहत भी देती है
काली मिर्च हर किचन की आम मसाला है, लेकिन इसके फायदे असाधारण हैं। इसमें पाए जाते हैं:
कैरोटीन,
विटामिन A और C,
एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स,
जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और सर्दियों में होने वाली समस्याओं से रक्षा करते हैं।
🍵 कैसे करें सेवन?
एक आसान उपाय अपनाएं:
1/2 चम्मच देसी घी में 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाएं
इसे सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले सेवन करें
🩺 घी और काली मिर्च के चमत्कारी फायदे
1️⃣ इम्यूनिटी होगी फौलाद जैसी
ठंड में अगर आप जल्दी बीमार पड़ते हैं तो घी और काली मिर्च का यह मिश्रण प्राकृतिक इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है।
2️⃣ सूखी खांसी से राहत
इस मिश्रण का नियमित सेवन गले को कोमलता देता है और खांसी की जड़ से छुटकारा दिलाता है। यह खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए बहुत उपयोगी है।
3️⃣ आंखों की रोशनी बढ़ेगी
देसी घी में काली मिर्च मिलाकर खाने से आंखों की दृष्टि में सुधार होता है। विटामिन A की मौजूदगी आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है।
4️⃣ जोड़ों के दर्द में आराम
गठिया, सूजन या जोड़ों के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए यह नुस्खा बेहद फायदेमंद है। घी शरीर को भीतर से चिकनाई और ताकत देता है, जबकि काली मिर्च सूजन को कम करती है।
यह भी पढ़ें:
गंभीर की मां ICU में भर्ती, इंग्लैंड दौरा बीच में छोड़ भारत लौटे हेड कोच
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check