आजकल बदलती लाइफस्टाइल, अनियमित खानपान और बाहर का खाना लोगों को कई तरह की बीमारियों की ओर धकेल रहा है। अक्सर लोग खाना खाने के तुरंत बाद पेट में मरोड़ या तेज दर्द की शिकायत करते हैं। कई बार इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन यह लक्षण किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।
अगर आपको बार-बार ये तकलीफ हो रही है, तो इसे हल्के में न लें। आइए जानते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद पेट दर्द होने के पीछे की मुख्य वजहें क्या हो सकती हैं।
1. खाना न पचना (Indigestion)
अगर आपका खाना सही से नहीं पचता, तो पेट में गैस, मरोड़ और दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं। कई बार लोगों को तुरंत वॉशरूम जाना पड़ता है। यह अपच का संकेत है। अगर घरेलू उपायों से आराम न मिले, तो डॉक्टर से सलाह लें।
2. फूड प्वाइजनिंग (Food Poisoning)
बासी या खराब खाना खाने से फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। इसमें खाना खाने के कुछ समय बाद पेट में तेज मरोड़, उल्टी या दस्त जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। यह स्थिति गंभीर हो सकती है, इसलिए इलाज में देरी न करें।
3. अल्सर (Ulcer)
अगर आपको खाना खाने या खाली पेट रहते हुए पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द महसूस होता है, तो ये अल्सर का संकेत हो सकता है। इसमें पेट की आंतों में घाव या छाले हो जाते हैं। एसिडिटी और तीखा भोजन इसकी बड़ी वजह होती है।
4. फूड एलर्जी (Food Allergy)
अगर किसी खास खाने के बाद बार-बार पेट दर्द हो रहा है, तो हो सकता है कि आपको उस चीज से एलर्जी हो। ऐसे में तुरंत उस खाद्य पदार्थ को पहचानें और उसे खाना बंद करें। एलर्जी लंबे समय तक अनदेखी करने पर बड़ी दिक्कत बन सकती है।
🚨 कब सतर्क होना ज़रूरी है?
अगर पेट दर्द के साथ-साथ उल्टी, दस्त, बुखार या खून की समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बार-बार पेट दर्द होना किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
क्या आपको भी अक्सर पेट फूलने की समस्या होती है? जानिए इसके असली कारण
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check