गर्मियों में पेट की समस्याओं का रामबाण इलाज: चिरौंजी

गर्मियों में सबसे ज़्यादा परेशानी होती है पाचन से जुड़ी दिक्कतों की। खासकर उन लोगों को जो बाहर का खाना ज़्यादा खाते हैं – जैसे स्ट्रीट फूड या रेस्टोरेंट का तला-भुना खाना। यह ट्रेंड आजकल आम हो गया है, लेकिन सेहत के लिहाज़ से यह नुकसानदेह हो सकता है।

ऐसे में अगर आप गर्मियों में पेट की समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो अपनी डाइट में चिरौंजी जरूर शामिल करें। यह छोटा-सा ड्राय फ्रूट, जो आमतौर पर खीर या मिठाइयों में डाला जाता है, आपकी पाचन शक्ति को मज़बूत करने में कारगर साबित हो सकता है। चिरौंजी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन और भी फायदेमंद हो जाता है।

चिरौंजी खाने का सही तरीका
रोज़ाना 3 से 5 ग्राम चिरौंजी का सेवन करें। इससे ज़्यादा नहीं।

इसे दूध में उबालकर, दही में मिलाकर, या खीर/फलों के साथ खाया जा सकता है।

नियमित और सीमित मात्रा में इसका सेवन सबसे अच्छा तरीका है।

चिरौंजी खाने के प्रमुख फायदे
1. पाचन शक्ति को करे बेहतर
चिरौंजी में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पेट की सफाई और डाइजेशन को सुधारने में मदद करते हैं। इससे गैस, अपच और भारीपन की समस्या कम होती है।

2. कब्ज से दिलाए राहत
चिरौंजी कब्ज की समस्या में राहत देती है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है और मल त्याग को सुचारु बनाता है।

3. डिटॉक्स करने में मददगार
चिरौंजी शरीर में जमा ज़हरीले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक है। यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को मज़बूत बनाकर पेट से जुड़ी बीमारियों को रोकती है।

4. पेट को रखे ठंडा
गर्मियों में चिरौंजी का सेवन शरीर और पेट को ठंडक प्रदान करता है। इससे गर्मी के कारण होने वाली जलन, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याएं दूर होती हैं।