फेमस फिल्ममेकर मनीष गुप्ता, जिनकी फिल्मों में ‘वन फ्राइडे नाइट’, ‘सरकार’, ‘धारा 375’, ‘रहस्य’ और ‘420 आईपीसी’ शामिल हैं, इस समय एक विवादित मामले में फंसे हुए हैं। हाल ही में उन पर एक गंभीर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने ही ड्राइवर पर चाकू से हमला किया है। हालांकि, अभी तक मनीष गुप्ता को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
6 जून को मनीष गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि फिल्ममेकर और उनके ड्राइवर राजेबुल लश्कर के बीच सैलरी को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके दौरान मनीष ने ड्राइवर पर चाकू से हमला कर दिया। घायल ड्राइवर का इलाज चल रहा है। ड्राइवर के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने मनीष की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है और कहा, “कोई भी कानून से ऊपर नहीं हो सकता।”
पैसे ऐंठने का आरोप
पुलिस जांच के बीच मनीष गुप्ता के वकील ने बयान दिया है कि मनीष पर लगे आरोप झूठे और निराधार हैं। उनका कहना है कि यह मामला सिर्फ पैसे ऐंठने की साजिश है। वकील ने बताया कि ड्राइवर राजेबुल का आपराधिक रिकॉर्ड भी है, जिसमें बैंक धोखाधड़ी जैसे मामले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि फर्जी एफआईआर और गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की जांच जारी
मनीष के वकील ने यह भी बताया कि राजेबुल ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर यह झूठा केस बनाया है ताकि मनीष से पैसे वसूल सकें। इस मामले में वर्सोवा पुलिस स्टेशन में धारा 324 के तहत केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है। अभी तक मनीष गुप्ता की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें:
लोहे की कड़ाही में ये 5 चीजें कभी न बनाएं, वरना बिगड़ सकती है सेहत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check