हाल ही में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आस्था ग्रीन सोसायटी में एक एयर कंडीशनर में धमाका हुआ, जहां उसी कमरे में 8 साल और 4 महीने की दो बच्चियां खेल रही थीं। हालांकि किसी को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह हादसा एक गंभीर चेतावनी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ नोएडा में पिछले 2 महीनों में 17 AC ब्लास्ट हुए हैं। वहीं, 2023 में ग्रेटर नोएडा में ही 230 से ज्यादा धमाके दर्ज किए गए। बढ़ती गर्मी के साथ यह समस्या और गंभीर हो रही है।
⚠️ क्यों होते हैं AC ब्लास्ट? ये हैं 5 बड़ी वजहें:
स्टेबलाइजर का इस्तेमाल न करना – वोल्टेज फ्लक्चुएशन AC को ओवरलोड कर देता है, जिससे ब्लास्ट हो सकता है।
गलत या पुरानी वायरिंग – कमजोर वायरिंग शॉर्ट सर्किट की वजह बनती है।
लगातार लंबे समय तक AC चलाना – इससे कंप्रेसर ओवरहीट होता है और फटने का खतरा बढ़ जाता है।
गैस लीकेज – गैस लीक होकर चिंगारी के संपर्क में आने से आग लग सकती है।
सर्विसिंग में लापरवाही – खराबी नजर आने पर भी सर्विस न कराना एक बड़ी गलती है।
🛠️ बचाव के उपाय: क्या करें और क्या नहीं
✅ सही वायरिंग का इस्तेमाल करें – हमेशा क्वालिटी वायर और डेडिकेटेड सॉकेट लगवाएं।
✅ स्टेबलाइजर जरूर लगाएं – यह वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से सुरक्षा देता है।
✅ टर्बो मोड का सीमित उपयोग करें – घंटों तक टर्बो मोड पर AC चलाना खतरनाक हो सकता है।
✅ AC को बार-बार बंद-चालू करें – कमरे के ठंडा हो जाने पर उसे बंद कर दें।
✅ नियमित सर्विस करवाएं – साल में कम से कम दो बार AC की सर्विस करवाएं।
🚨 आपात स्थिति में क्या करें?
अगर AC से जलने की गंध, धुआं, या अजीब आवाज आए,
👉 तुरंत AC बंद करें
👉 मेन स्विच से पावर कट करें
👉 कमरे से बाहर निकलें
👉 इलेक्ट्रिशियन और AC टेक्नीशियन को बुलाएं
यह भी पढ़ें:
बिना सलाह के न लें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स सप्लीमेंट, वरना बढ़ सकती हैं ये गंभीर दिक्कतें
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check