30 मई की शाम को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। मैदान पर आमने-सामने होंगी पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और इस सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाली गुजरात टाइटंस।
गिल बनाम पांड्या: दो कप्तानों की टक्कर
गुजरात की कमान इस बार शुभमन गिल के हाथों में है, और उन्होंने अपने नेतृत्व में टीम को शानदार स्थिरता दी है। हालांकि सीजन के अंतिम कुछ मुकाबलों में गुजरात थोड़ी फिसली, लेकिन उन्होंने हर विभाग में दम दिखाया है।
वहीं दूसरी ओर हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस ने धीमी शुरुआत के बावजूद गजब की कमबैक स्टोरी लिखी है। सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी और बुमराह-बोल्ट की घातक गेंदबाजी जोड़ी ने टीम को एक बार फिर प्लेऑफ में मजबूत दावेदार बना दिया है।
मुल्लांपुर की पिच: बल्लेबाजों की परीक्षा
मुल्लांपुर का मैदान बल्लेबाजों के लिए कुछ खास मेहरबान नहीं रहा है। इस सीजन अब तक सिर्फ एक बार 200+ का स्कोर बना है। यहां बल्लेबाजों को रन बटोरने के लिए संघर्ष करना पड़ता है, जबकि गेंदबाजों को पिच से मदद मिलती है।
पंजाब किंग्स ने इसी मैदान पर 111 रन का सफल बचाव कर इतिहास रचा था। ऐसे में मुंबई और गुजरात के बीच लो-स्कोरिंग थ्रिलर की उम्मीद की जा सकती है।
मुल्लांपुर के आंकड़े
अब तक इस मैदान पर 9 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं
पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 बार जीता
रन चेज़ करने वाली टीम को 4 मुकाबलों में सफलता मिली
पहली पारी का औसत स्कोर: 169 रन
सबसे बड़ा स्कोर: 219/6 (पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2025)
यानी टॉस यहां निर्णायक फैक्टर नहीं रहा है, लेकिन पिच की मदद गेंदबाजों को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें:
आमिर-काजोल की ‘फना’ ने रचा था इतिहास, आज भी है फैंस की फेवरिट
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check