सुबह खाली पेट घी और काली मिर्च खाने के 3 बड़े फायदे

आयुर्वेद में घी को एक सुपरफूड माना गया है, जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। वहीं काली मिर्च में कैरोटीन, विटामिन A, C, फ्लावोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। जब इन दोनों का संयोजन होता है, तो ये हमारे शरीर को कई अद्भुत लाभ पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं घी और काली मिर्च के फायदे और इसे कैसे इस्तेमाल करें।

घी और काली मिर्च के फायदे:
1. आंखों के लिए वरदान:
घी में विटामिन A, D, E और K प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए लाभकारी हैं। अगर आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना चुटकीभर काली मिर्च में 1 चम्मच घी मिलाकर सेवन करें। इससे आपकी दृष्टि तेज होती है। साथ ही, आंखों की पलकों पर फुंसी हो तो काली मिर्च को पानी में पीसकर लेप लगाने से फुंसी पककर फूट जाती है।

2. सर्दी-खांसी में राहत:
काली मिर्च और घी में ऐसे तत्व होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। यदि आपको खांसी, दमा या सीने में दर्द हो तो चुटकीभर काली मिर्च पाउडर को एक चम्मच घी में मिलाकर लें। इससे सर्दी और खांसी में आराम मिलता है।

3. पाचन शक्ति बढ़ाए:
इस मिश्रण से आपका पाचन तंत्र बेहतर काम करता है। भोजन जल्दी पचता है और पेट की कई समस्याओं से राहत मिलती है।

कैसे करें सेवन?
1 चम्मच घी लें और उसमें एक चुटकी ताजी पिसी हुई काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को सुबह खाली पेट खाएं। चाहें तो इसे एक गिलास गर्म पानी के साथ भी ले सकते हैं। इस उपाय को लगातार 21 दिनों तक अपनाएं और सेहत में फर्क महसूस करें।

यह भी पढ़ें:

गौतम गंभीर मां कामाख्या के दरबार में पहुंचे, इंग्लैंड दौरे से पहले मांगा जीत का आशीर्वाद