आप सोच रहे होंगे कि वैभव सूर्यवंशी के साथ कुछ बड़ा हुआ है, लेकिन ऐसा नहीं है। बेंगलुरु में इंडिया अंडर-19 कैंप में मौजूद वैभव पूरी तरह से फिट हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां तक बात है उनके नाम कटने की, तो ये जुड़ा है आईपीएल इतिहास के सबसे तेज शतकों की लिस्ट से।
हेनरिक क्लासन ने 37 गेंदों पर जमाया शतक, युसूफ पठान के रिकॉर्ड के बराबर
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासन ने 25 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 37 गेंदों पर शतक ठोक दिया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने आईपीएल के सबसे तेज शतकों की लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है, जो युसूफ पठान के रिकॉर्ड के बराबर है।
269.23 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से खेली नाबाद पारी
क्लासन ने नाबाद 105 रन 39 गेंदों में बनाए, जिसमें 9 छक्के और 7 चौके शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 269.23 था। मैच में उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट और ट्रेविस हेड ने 190 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, लेकिन क्लासन का प्रदर्शन सबसे खास रहा।
वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में सबसे तेज शतक 35 गेंदों में बनाया था, तब उन्होंने युसूफ पठान का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा था और सिर्फ 5 गेंदों से क्रिस गेल के 30 गेंदों वाले विश्व रिकॉर्ड से चूक गए थे। लेकिन अब हेनरिक क्लासन के 37 गेंदों में शतक से वैभव का रिकॉर्ड 2 गेंदों से सुरक्षित रहा।
SRH ने KKR को 110 रन से हराया, क्लासन बने मैच के हीरो
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले को 110 रन के बड़े अंतर से जीता। हेनरिक क्लासन को उनकी विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
यह भी पढ़ें:
क्या AC की भी होती है एक्सपायरी डेट? जानिए कितने सालों तक साथ निभाता है आपका एयर कंडीशनर
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check