घी और ऑलिव ऑयल दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं और इनमें कई पोषक तत्व होते हैं। ये दोनों ही खाना पकाने, स्किन और बालों की देखभाल के लिए उपयोग किए जाते हैं। जहां घी भारत में अधिक लोकप्रिय है, वहीं ऑलिव ऑयल विदेशों से आयात होकर देश में इस्तेमाल किया जाता है। घी में विटामिन-ए, डी, ई और के जैसे महत्वपूर्ण विटामिन होते हैं। वहीं, ऑलिव ऑयल दो प्रकार के होते हैं—ऑलिव ऑयल और एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, जिसमें एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल सामान्य ऑलिव ऑयल से ज्यादा सेहतमंद होता है। यदि इन दोनों में से किसी एक को चुनने की बात हो, तो यह काफी मुश्किल हो सकता है क्योंकि दोनों के अपने-अपने लाभ हैं। चलिए इस रिपोर्ट में जानने की कोशिश करते हैं कि इनमें से किसका सेवन ज्यादा लाभकारी है।
घी या ऑलिव ऑयल, क्या खाएं?
घी में सैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जो आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं, जबकि ऑलिव ऑयल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जो शरीर में सूजन कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, ऑलिव ऑयल खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। डॉ. विशाल की रिपोर्ट के अनुसार, ऑलिव ऑयल में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो हमारी सेहत को अच्छा रखते हैं और यह पोषक तत्वों को भी बढ़ाता है। वहीं, घी का सेवन यदि सीमित मात्रा में किया जाए, तो कोई समस्या नहीं होती, लेकिन अत्यधिक सेवन से नुकसान हो सकता है। डॉक्टर का कहना है कि दोनों के अपने-अपने फायदे हैं, इसलिए एक को चुनना कठिन है। आप अपनी चॉइस और स्वाद के हिसाब से घी या ऑलिव ऑयल का सेवन कर सकते हैं।
क्या है अंतर?
तापमान सहनशीलता: घी को तेज आंच पर पकाया जा सकता है, जबकि ऑलिव ऑयल 320 डिग्री से ज्यादा तापमान सहन नहीं कर सकता।
पाचन: घी को पचाना आसान होता है, लेकिन लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले लोगों के लिए ऑलिव ऑयल बेहतर होता है।
आंतों के लिए फायदेमंद: घी आंतों के लिए अधिक फायदेमंद है, साथ ही यह इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है।
हृदय स्वास्थ्य: दिल के मरीजों के लिए ऑलिव ऑयल घी से बेहतर होता है।
कैलोरी: दोनों में कैलोरी होती है, लेकिन ऑलिव ऑयल में घी से थोड़ा कम कैलोरी होती है।
घी के फायदे
पाचन दुरुस्त करना
हड्डियों को मजबूत बनाना
त्वचा का ग्लो बढ़ाना
इम्यूनिटी को मजबूत करना
ऑलिव ऑयल के फायदे
हार्ट फ्रेंडली
वजन घटाने में मदद
सूजन को कम करना
ब्लड प्रेशर को संतुलित करना
यह भी पढ़ें:
गर्मी में AC राहत नहीं आफत भी बन सकता है, ये 5 बातें ज़रूर जान लें