विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण और घरेलू उपाय

शरीर को स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिनमें विटामिन, मिनरल और कैल्शियम शामिल हैं। इन सभी में विटामिन बी-12 सबसे महत्वपूर्ण विटामिन है, जिसकी कमी से शरीर पर गंभीर असर हो सकता है। विटामिन बी-12 का मुख्य कार्य शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करना है। इस विटामिन की कमी से शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति धीमी हो जाती है। इसलिए यह समझना जरूरी है कि विटामिन बी-12 की कमी कब हो रही है। यहां हम आपको बताएंगे, विटामिन बी-12 की कमी के संकेत और इससे बचने के उपाय।

विटामिन बी-12 कम होने के संकेत:
कमजोरी और थकान
शरीर में ताकत की कमी, कमजोरी और बिना काम किए थकावट महसूस होना, विटामिन बी-12 की कमी का सामान्य लक्षण है। यह संकेत आसानी से समझे जा सकते हैं।

व्यवहार में बदलाव
अगर आप अचानक से गुस्सैल, चिड़चिड़े या मानसिक रूप से थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो यह विटामिन बी-12 की कमी का संकेत हो सकता है। स्ट्रेस और डिप्रेशन भी इसके संकेत हो सकते हैं।

आंखों में समस्या
अगर आपको आंखों में धुंधलापन महसूस हो रहा है, या आंखों का रंग फीका पड़ रहा है, तो यह भी विटामिन बी-12 की कमी का लक्षण हो सकता है। आंखों में सूखापन भी इस कमी का एक संकेत है।

त्वचा का पीला पड़ना
आंखों के साथ-साथ, त्वचा का पीला होना भी विटामिन बी-12 की कमी का एक अहम लक्षण है। अगर त्वचा बेजान लगने लगे, तो यह भी इस तत्व की कमी का संकेत हो सकता है।

दिल की धड़कनों का तेज होना
अगर आपको थोड़ी सी शारीरिक गतिविधि जैसे चलने या सीढ़ियां चढ़ने के बाद दिल की धड़कनों का तेज होना और सांस फूलना महसूस हो, तो यह भी विटामिन बी-12 की कमी का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करें।

भूलने की आदत
विटामिन बी-12 की कमी से भूलने की आदत लग सकती है, जैसे रोजमर्रा की चीजें भूल जाना। अगर आप ऐसे संकेत महसूस कर रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें।

हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द
अगर नियमित रूप से हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव महसूस हो, तो यह विटामिन बी-12 की कमी का एक गंभीर संकेत हो सकता है। विटामिन बी-12 हड्डियों और मांसपेशियों के लिए महत्वपूर्ण होता है।

कब जाएं डॉक्टर के पास?
अगर आपको कमजोरी, भूख न लगना या बार-बार बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है और ऊपर बताए गए लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आप खून की जांच भी करा सकते हैं, जिससे आपको शरीर में ब्लड काउंट और प्लेटलेट्स की जानकारी मिल जाएगी।

घरेलू उपाय:
विटामिन बी-12 की कमी को घरेलू उपायों से भी दूर किया जा सकता है। कुछ खाद्य पदार्थों में विटामिन बी-12 की अच्छी खुराक होती है, जैसे-

पालक

चुकंदर

संतरा

अंजीर

मुनक्का

डेयरी फूड्स

यह भी पढ़ें:

अब व्हाट्सएप फोटो भी कर सकती है खाता खाली! सावधान रहें नए स्कैम से