चना एक शाकाहारी सुपरफूड है, जिसे सेहत के कई लाभ मिलते हैं। यह फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर होता है। पाचन में सुधार, ब्लड शुगर को नियंत्रित करना और वजन घटाने में सहायता करने के लिए चना एक बेहतरीन विकल्प है। चने का स्वाद क्रंची होता है, लेकिन उबालकर खाने पर ये सॉफ्ट हो जाते हैं। हालांकि, कई लोग यह नहीं जानते कि प्रोटीन के लिए भुने हुए चने खाना ज्यादा फायदेमंद है या उबले हुए चने? चलिए, जानते हैं इन दोनों के लाभ और किस तरह से चना खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
भुने हुए चने खाने के फायदे
शाम के स्नैक्स के लिए बेस्ट: भुने हुए चने एक आदर्श शाम के स्नैक होते हैं। इन्हें खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
आसान पाचन: भुने हुए चनों को पचाना काफी आसान होता है।
भूख को शांत करें: भुने चने भूख शांत रखते हैं और कैलोरी युक्त खाद्य पदार्थ खाने से बचाते हैं।
डायबिटीज के लिए लाभकारी: भुने हुए चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है।
भुने चने खाने का तरीका:
चनों को पैन या एयर फ्रायर में गर्म करके तब तक भूनें जब तक वे सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं। इससे उनका स्वाद और बढ़ जाता है।
भीगे हुए चने खाने के फायदे
पोषण का अधिक लाभ: भीगे हुए चने में फाइटिक एसिड होता है, जो शरीर को चने के विटामिन और मिनरल्स को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है।
नर्म और पचने में आसान: भीगे हुए चने नरम होते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं वाले लोगों के लिए बेस्ट होते हैं।
किडनी स्टोन से बचाव: उबले हुए चने किडनी स्टोन का खतरा कम करते हैं, क्योंकि इनमें ऑक्सालेट की मात्रा कम होती है।
फाइबर से भरपूर: उबले हुए चने फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन को स्वस्थ रखने, ब्लड शुगर नियंत्रित करने और वजन घटाने में मदद करते हैं।
सेहत के लिए कैसे खाएं चना?
दोनों प्रकार के चने सेहतमंद होते हैं, लेकिन आपकी जरूरतों के हिसाब से चुनाव करना बेहतर होता है। अगर आपको वजन कम करने में कोई समस्या नहीं है, तो आप भुने हुए चने खा सकते हैं। वहीं, ज्यादा पोषण प्राप्त करने के लिए आप भीगे हुए या उबले हुए चने खा सकते हैं। आप चाहें तो दोनों प्रकार के चने को अलग-अलग दिन में शामिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
गर्मी में AC राहत नहीं आफत भी बन सकता है, ये 5 बातें ज़रूर जान लें