बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हमेशा अपनी शानदार पर्सनालिटी और ग्लैमर से फैंस को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इन दिनों किंग खान मेट गाला 2025 में अपने पहले डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। इस इवेंट के बाद शाहरुख ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस खास मौके पर अपनी फीलिंग्स और अनुभवों को साझा किया।
शाहरुख का पोस्ट
कुछ देर पहले शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर मेट गाला 2025 में अपनी डेब्यू लुक की दो तस्वीरें शेयर की। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा,
“धन्यवाद @sabyasachiofficial और आपकी पूरी टीम को, मुझे मेट गाला से परिचित कराने के लिए धन्यवाद। यह मेरा ‘स्पेस’ नहीं है, लेकिन आपने मुझे इतना सहज महसूस कराया क्योंकि आप भी मेरी तरह मानते हैं, स्टाइल और फैशन, बस आप जो हैं, वही हैं और आप सभी ने मुझे ‘K’ जैसा महसूस कराया है।”
यूजर्स का प्यार
शाहरुख के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला। यूजर्स ने कमेंट्स के जरिए अपना प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा, “एसआरके ओनली किंग”, वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “किंग खान।” कुछ ने “बॉलीवुड किंग” और “शाहरुख हमेशा किंग हैं” जैसे कमेंट्स भी किए। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट ने खूब चर्चा बटोरी।
मेट गाला 2025 में शाहरुख का डेब्यू
गौरतलब है कि शाहरुख खान ने मेट गाला 2025 में अपना डेब्यू किया और इस इवेंट के रेड कार्पेट पर उन्होंने अपनी उपस्थिति से जलवा दिखाया। इससे पहले किंग खान कभी इस इवेंट का हिस्सा नहीं रहे थे, लेकिन उनके डेब्यू ने साबित कर दिया कि वे असली किंग हैं। शाहरुख का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और उनके फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
टेक्नोलॉजी में भी हंसी ठिठोली: पिक्सल और आईफोन की सोशल मीडिया जंग
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check