गिलोय: इम्यूनिटी से लेकर डायबिटीज तक, जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ

गिलोय (Giloy) एक बेल है, जिसे संस्कृत में ‘अमृता’ कहा जाता है। यह एक ऐसी औषधि है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करती है। खासकर गर्मियों में जब मलेरिया, डेंगू और स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है, तो गिलोय का सेवन कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। यह कच्चा खा सकते हैं या फिर बाजार में उपलब्ध जूस, कैप्सूल, टेबलेट और पाउडर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। गिलोय के सेवन से न केवल डाइजेशन बेहतर होता है, बल्कि यह डायबिटीज को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। आइए जानते हैं गिलोय के कुछ प्रमुख स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

इम्यूनिटी को मजबूत करता है
गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। यह व्हाइट ब्लड सेल्स (White Blood Cells) की संख्या बढ़ाता है, जिससे शरीर में संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

डायबिटीज को कंट्रोल करता है
गिलोय का सेवन ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह एक प्राकृतिक उपाय है जो इंसुलिन उत्पादन को बढ़ाता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

पाचन को बेहतर बनाता है
गिलोय का सेवन डाइजेशन को बेहतर करने में मदद करता है। यह अपच, कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं को दूर करने में सहायक है।

बुखार और संक्रमण से राहत दिलाता है
गिलोय को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे बुखारों में असरदार माना जाता है। इसके एंटीपायरेटिक गुण शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और शरीर को संक्रमण से बचाते हैं।

तनाव और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार
गिलोय मानसिक तनाव को कम करने में मददगार होता है। इसमें मौजूद गुण मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याओं को दूर करते हैं।

यह भी पढ़ें:

पंजाब ने एलएसजी को हराया, अय्यर को जीत के बाद भी सताई चिंता