क्या आपको रात को सोते वक्त बड़बड़ाने की आदत है? क्या आप भी नींद में बातें करते हैं और इस कारण दूसरों की नींद में खलल पड़ जाती है? तो सावधान हो जाइए, ये एक प्रकार का पैरासोमनिया है। हालांकि, डॉक्टर इसे बीमारी नहीं मानते हैं और इसके बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं है। जो लोग इस समस्या से पीड़ित होते हैं, उन्हें खुद को एहसास नहीं होता कि वे नींद में कुछ बोल रहे होते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आमतौर पर नींद में बोलने वाला व्यक्ति 30 सेकेंड से ज्यादा नहीं बोलता है और फिर चुप हो जाता है। आइए जानते हैं, नींद में बड़बड़ाने के कारण और इससे छुटकारा पाने के उपाय।
नींद में बड़बड़ाने के कारण
तनाव और चिंता:
तनाव, चिंता, और मानसिक दबाव के कारण नींद में बड़बड़ाना हो सकता है। जब कोई किसी बात को लेकर परेशान रहता है, तो यह समस्या बढ़ सकती है।
नींद की कमी:
अगर किसी को पर्याप्त नींद नहीं मिल रही है, तो यह आदत उत्पन्न हो सकती है। नींद की कमी से शरीर और दिमाग पर असर पड़ता है।
डिप्रेशन और थकान:
मानसिक थकान और डिप्रेशन भी नींद में बड़बड़ाने के कारण हो सकते हैं। इसके साथ ही, शराब या कुछ दवाइयां भी इस समस्या को उत्पन्न कर सकती हैं।
परिवार में इतिहास:
अगर किसी के परिवार में नींद में बोलने की आदत है, तो यह आदत भी उस व्यक्ति में विकसित हो सकती है, और उसे इस तरह की समस्या हो सकती है।
नींद में बड़बड़ाने की समस्या का इलाज
तनाव कम करें:
नींद में बड़बड़ाने का सबसे बड़ा कारण तनाव हो सकता है। इसे कम करने के लिए दिमाग को रिलैक्स करना जरूरी है। ध्यान और मेडिटेशन इस समस्या में मदद कर सकते हैं।
आरईएम स्लीप बिहेवियर डिसऑर्डर:
यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें सोते हुए व्यक्ति चिल्लाता है या अपने शरीर को हिलाता है, और यह डिमेंशिया जैसी बीमारियों का संकेत हो सकता है। यह समस्या मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी हो सकती है, इसलिए डॉक्टर से परामर्श जरूरी है।
समय पर सोना:
समय पर सोने से नींद पूरी होती है और बड़बड़ाने की समस्या कम हो सकती है। यदि आप नियमित रूप से एक निश्चित समय पर सोते हैं, तो इस समस्या से राहत मिल सकती है।
रेगुलर एक्सरसाइज:
अगर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो रहा है तो नींद में बड़बड़ाना हो सकता है। नियमित रूप से व्यायाम और योग करने से इस समस्या को दूर किया जा सकता है।
अगर इन उपायों के बावजूद यह समस्या बनी रहती है, तो एक अच्छे साइकोथेरेपिस्ट से परामर्श लेना सही रहेगा।
यह भी पढ़ें:
Samsung Galaxy A सीरीज में आया नया AI फीचर – अब स्मार्टफोन हो गया और भी स्मार्ट