विटामिन और मिनरल्स हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं। यदि हम एक बैलेंस डाइट लेते हैं तो शरीर को विभिन्न विटामिन्स मिल जाते हैं। हालांकि, जब शरीर में किसी विटामिन या मिनरल की कमी होती है, तो डॉक्टर विटामिन्स या सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। इन सप्लीमेंट्स को लेने का सही समय और तरीका जानना बहुत जरूरी है ताकि उनका अधिकतम लाभ मिल सके। आइए जानते हैं, विभिन्न सप्लीमेंट्स को लेने का सही समय और तरीका:
1. विटामिन सी
विटामिन सी को सबसे अच्छे तरीके से नाश्ते के बाद लेना चाहिए। यह उत्तेजक होता है और अगर इसे दिन के देर से लिया जाए तो नींद में खलल पड़ सकता है। विटामिन सी शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है और कोलेजन, मांसपेशियों और ब्लड वेसल्स के निर्माण में मदद करता है। यह सेल्स को बीमारी से भी बचाता है।
2. ओमेगा-3
ओमेगा-3 को सबसे अच्छा समय दोपहर के भोजन के बाद का है। भोजन के साथ इसे लेने से अवशोषण में मदद मिलती है और सीने में जलन, डकार या पेट खराब होने जैसे साइड इफेक्ट्स कम होते हैं। ओमेगा-3 दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है और यह ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करके दिल की बीमारी और स्ट्रोक के जोखिम को घटाता है।
3. आयरन
आयरन को खाली पेट लेना सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि भोजन इसके अवशोषण को कम कर सकता है। इसे खाने से कम से कम एक घंटा पहले या दो घंटे बाद लेना चाहिए। आयरन की कमी एनीमिया का कारण बन सकती है, इसलिए इसे सही समय पर लेना जरूरी है।
4. बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन
बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन को दिन के पहले भाग में लेना सबसे अच्छा है। यह आठ प्रकार के विटामिन्स का मिश्रण होता है, जो शरीर के विभिन्न कार्यों जैसे ऊर्जा उत्पादन, भूख को नियंत्रित करने, और हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है।
5. मैग्नीशियम
मैग्नीशियम को अच्छे परिणामों के लिए सोने से 15 मिनट पहले लेना चाहिए। यह मांसपेशियों को आराम देने और अच्छी नींद के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही, इसे कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थों के साथ लेना चाहिए, जैसे दूध, संतरा और मशरूम।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check