बवासीर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

आजकल के समय में लोग बीमारियों से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी कोई न कोई बीमारी किसी न किसी को परेशान करती है। बवासीर (पाइल्स) एक ऐसी बीमारी है, जो आधे से ज्यादा लोगों में देखी जाती है। अगर किसी को बवासीर हो जाए, तो यह उनकी जिंदगी को काफी दर्दनाक बना सकता है। हालांकि, अगर सही समय पर इसका पता चल जाए, तो इसका इलाज आसान हो सकता है, लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया जाए, तो यह आगे चलकर गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।

बवासीर के प्रकार और लक्षण

बवासीर दो प्रकार की होती है:

खूनी बवासीर: इसमें दर्द नहीं होता, लेकिन मल के साथ खून आता है।

बादी बवासीर: इसमें पेट में गैस, कब्ज, और दर्द जैसी समस्याएं होती हैं।

बवासीर के लक्षण:

गुदा के आस-पास गांठ जैसा महसूस होना।

टॉयलेट करने के बाद भी पेट साफ न होना।

मल करते समय जलन होना।

टॉयलेट के समय दर्द होना।

बार-बार मल करने की इच्छा होना।

बवासीर के उपचार के लिए 5 कारगर उपाय:

छाछ
बवासीर पीड़ितों को रोजाना छाछ का सेवन करना चाहिए। इसे हल्का-सा काला नमक, भुना हुआ अजवाइन और जीरा पाउडर मिलाकर पिएं। इससे राहत मिलती है।

इसबगोल
इसबगोल में भरपूर फाइबर होता है, जो मल त्यागने में मदद करता है। इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सही मात्रा के बारे में जरूर पूछें।

पानी पीना
बवासीर से पीड़ित लोगों को रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। यह मल त्यागने में आसानी प्रदान करता है।

मॉइश्चराइजर वाइप्स
मल करने के बाद टॉयलेट पेपर के बजाय मॉइश्चराइजर वाइप्स का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह जलन को कम करने में मदद करते हैं।

नारियल का तेल
नारियल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बवासीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो बवासीर के लक्षणों को शांत करते हैं।

यह भी पढ़ें:

जिम सिर्फ बॉडी नहीं, माइंड को भी बनाता है मजबूत