पिछले हफ्ते OpenAI के ChatGPT ने 4o इमेज जेनरेशन फीचर लॉन्च किया, और इसके साथ ही इंटरनेट पर एक नया ट्रेंड छा गया। लोग अपनी तस्वीरों को स्टूडियो घिबली (Studio Ghibli) स्टाइल में बदलने का आनंद ले रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे भी ज्यादा शानदार AI आर्ट स्टाइल्स मौजूद हैं?
अगर आपको AI-जनरेटेड आर्ट पसंद है, तो आपको इन अद्भुत आर्ट स्टाइल्स को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। ये स्टाइल्स आपके विजुअल्स को और भी अनोखा और आकर्षक बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं 10 बेहतरीन आर्ट स्टाइल्स, जिन्हें आप ChatGPT की इमेज जेनरेशन टूल्स से आज़मा सकते हैं!
1. Cyberpunk Neon – फ्यूचरिस्टिक लुक का जादू!
अगर आपको फ्यूचर की हाई-टेक दुनिया, नियॉन लाइट्स और साइबरपंक सिटीस्केप्स पसंद हैं, तो यह स्टाइल आपके लिए परफेक्ट है। इसमें डार्क, ग्रिट्टी और कूल फ्यूचरिस्टिक वाइब होती है।
2. Baroque Oil Painting – क्लासिक यूरोपियन आर्ट का अंदाज!
अगर आप यूरोप की ऐतिहासिक पेंटिंग्स से इंस्पायर्ड इमेज बनाना चाहते हैं, तो यह स्टाइल बेस्ट है। इसमें ड्रैमेटिक लाइटिंग, समृद्ध टेक्सचर और बारीक डिटेलिंग होती है।
3. Pixel Art – रेट्रो गेमिंग स्टाइल का मज़ा!
अगर आपको रेट्रो वीडियो गेम्स का लुक पसंद है, तो पिक्सल आर्ट एक शानदार ऑप्शन है। इसमें छोटे-छोटे पिक्सल्स के जरिए विंटेज और मॉडर्न दोनों तरह का लुक तैयार किया जाता है।
4. Pixar Art – क्यूट और फ्रेंडली इमेज का परफेक्ट स्टाइल!
अगर आप Pixar फिल्मों (Toy Story, Inside Out) जैसे मज़ेदार, गोल-मटोल और फ्रेंडली कैरेक्टर्स बनाना चाहते हैं, तो यह स्टाइल आपके लिए परफेक्ट रहेगा।
5. Cartoon Style – आपका चेहरा बना कार्टून कैरेक्टर!
यह स्टाइल आपको Looney Tunes से लेकर Adventure Time तक कई तरह के 2D और मॉडर्न कार्टून लुक देता है। अगर आप मजेदार और एनिमेटेड लुक चाहते हैं, तो इसे जरूर ट्राई करें।
6. Gothic Noir – डार्क और मिस्टीरियस आर्ट स्टाइल!
अगर आपको डार्क फैंटेसी और मिस्ट्री पसंद है, तो यह स्टाइल आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसमें डीप शैडोज़, लो लाइट और ड्रैमेटिक इफेक्ट्स होते हैं, जो इसे विलेन या हॉरर थीम के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
7. Caricature Art – मजेदार और एक्सप्रेसिव पोर्ट्रेट्स!
अगर आप अपनी इमेज को फनी और अनोखे अंदाज में बदलना चाहते हैं, तो यह स्टाइल परफेक्ट रहेगा। इसमें बोल्ड लाइन्स, हाई कॉन्ट्रास्ट और चेहरे की कुछ विशेषताओं को ओवरएक्सैजरेट किया जाता है।
8. Surrealist Abstraction – सपनों जैसी अवास्तविक दुनिया!
अगर आप अनोखे, अजीबोगरीब और अवास्तविक इमेज बनाना चाहते हैं, तो यह स्टाइल बेस्ट है। यह मशहूर आर्टिस्ट्स Salvador Dalí और René Magritte की कला से प्रेरित है।
9. Manga और Anime – जापानी आर्ट स्टाइल का जादू!
अगर आपको जापानी मंगा और एनीमे पसंद है, तो आप यह स्टाइल ट्राई कर सकते हैं। इसमें एक्सप्रेसिव कैरेक्टर डिजाइन्स, क्लासिक मंगा पैनल्स और ब्राइट एनीमे पोर्ट्रेट्स शामिल होते हैं।
10. Impressionist Brushwork – पेंटिंग जैसा आर्टिस्टिक टच!
अगर आप किसी इमेज में Monet और Renoir जैसी कला की झलक चाहते हैं, तो यह स्टाइल बेस्ट रहेगा। इसमें एक्सप्रेसिव ब्रश स्ट्रोक्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपकी इमेज को पेंटिंग जैसी आर्टिस्टिक फील देता है।
यह भी पढ़ें: