बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा (45) को दिल्ली पुलिस ने रेप, हमला और जबरन गर्भपात कराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। सनोज मिश्रा ने मध्यप्रदेश के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा को फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था, जो प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
सनोज मिश्रा पर 28 साल की एक महिला ने रेप, धमकी देने और जबरन गर्भपात कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि वह पिछले चार साल से मिश्रा के साथ मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में थी, और इस दौरान उसे तीन बार जबरन गर्भपात करवाने के लिए मजबूर किया गया।
महिला का आरोप है कि 18 फरवरी 2025 को मिश्रा ने उसे दिल्ली के नबी करीम इलाके में स्थित होटल शिवा ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। जब मिश्रा ने शादी करने का अपना वादा पूरा नहीं किया, तो पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान पुलिस ने यूपी के मुजफ्फरनगर से गर्भपात से जुड़े मेडिकल दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद 30 मार्च 2024 को गाजियाबाद से पुलिस ने सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check