रूस-यूक्रेन में अस्थायी समझौता, ट्रंप की कोशिशों का दिखा असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस-यूक्रेन युद्ध विराम की कोशिशों का असर अब नजर आने लगा है। मंगलवार को अमेरिका ने ऐलान किया कि उसने ब्लैक सी (काला सागर) में सुरक्षित जहाज आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अस्थायी समझौता कराया है।

क्या है यह समझौता?
✅ ब्लैक सी में सुरक्षित शिपिंग ट्रांसजिट की मंजूरी
✅ सीमित युद्ध विराम की संभावना बढ़ी
✅ रूस ने कुछ प्रतिबंधों में राहत की शर्त रखी
✅ सऊदी अरब में 3 दिन तक चली वार्ता के बाद हुआ फैसला

ज़ेलेंस्की ने क्या कहा?
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इसे युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में पहला सही कदम बताया। उन्होंने कहा,
👉 “यह पूर्ण युद्ध विराम की दिशा में बढ़ाया गया कदम है।”
👉 “शांति समझौते की ओर यह एक महत्वपूर्ण शुरुआत हो सकती है।”

रूस की प्रतिक्रिया
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस ब्लैक सी इनिशिएटिव को दोबारा शुरू करने का समर्थन करता है, लेकिन इसे एक स्वीकार्य प्रारूप में लाया जाना चाहिए।

अब सवाल यह उठता है कि क्या यह अस्थायी समझौता स्थायी युद्ध विराम की ओर ले जाएगा, या फिर यह केवल एक राजनीतिक कदम भर है?

यह भी पढ़ें:

केजरीवाल के बाद अब भगवंत मान सरकार भी खतरे में? अनिल विज का बड़ा दावा