भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 1 से 16 फरवरी 2025 के बीच किया गया था।
कैसे करें GATE 2025 रिजल्ट चेक?
गेट 2025 की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए “GATE 2025 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अब इसे चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड करें।
स्कोरकार्ड कब होगा जारी?
GATE 2025 में सफल अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड 28 मार्च 2025 को जारी किए जाएंगे। फिलहाल, परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी नहीं हुई है।
कैसा था GATE 2025 एग्जाम पैटर्न?
परीक्षा का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में हुआ।
परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई:
सुबह: 9:30 बजे से 12:30 बजे तक
दोपहर: 2:30 बजे से 5:30 बजे तक
पेपर में MCQ, MSQ और NAT टाइप के प्रश्न पूछे गए थे।
GATE 2025 क्वालीफाई करने के बाद क्या करें?
जो कैंडिडेट्स GATE परीक्षा में सफल हुए हैं, वे:
✅ IITs, NITs और अन्य संस्थानों में M.Tech और PhD प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं।
✅ विभिन्न सरकारी PSU कंपनियों में नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
M.Tech और PhD छात्रों के लिए वित्तीय सहायता
✔ M.Tech के छात्रों को प्रति माह ₹12,400 की स्कॉलरशिप दी जाएगी, जो अधिकतम 22 महीनों तक मिलती है।
✔ PhD छात्रों को पहले दो वर्षों के लिए ₹37,000 प्रति माह और तीसरे से पाँचवें वर्ष तक ₹42,000 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:
अमेरिका का यमन पर भीषण हमला, 31 की मौत – युद्ध की चिंगारी भड़की